Posts

Showing posts from March, 2025

एम.टी. अग्रवाल अस्पताल के निजीकरण के विरोध में महाआंदोलन

Image
एम.टी. अग्रवाल अस्पताल के निजीकरण के विरोध में महाआंदोलन मुंबई। एम.टी. अग्रवाल अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में MVA (महा विकास अघाड़ी) के मुलुंड, भांडुप और विक्रोली के कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भाग लिया। 2 अप्रैल 2025 को एक विशाल शांतिपूर्ण मोर्चा निकाला जाएगा, जो एकता एनजीओ कार्यालय, डॉ. आर. आर. रोड से टी-वार्ड कार्यालय, मुंबई (पूर्व) तक जाएगा। बैठक में मोर्चे की रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं किया जा सकता और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल का निजीकरण गरीब एवं मध्यमवर्गीय नागरिकों के लिए घातक साबित होगा। इस फैसले का कड़ा विरोध करने के लिए 2 अप्रैल को जनता की ताकत दिखाई जाएगी। मोर्चे में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव गुट) के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जनता स...

आदर्श शिक्षक अच्छेलाल दुबे का सेवानिवृत्त सम्मान संपन्न

Image
आदर्श शिक्षक अच्छेलाल दुबे का सेवानिवृत्त सम्मान संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित पोईसर हिंदी स्कूल नंबर 1, बोरिवली पश्चिम के आदर्श शिक्षक अच्छेलाल दुबे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता कनवजे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राधेश्याम द्विवेदी संदेश उपस्थित रहेl सम्मानित अतिथियों में कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, राज्य पुरस्कृत ब्रह्मदेव मिश्र, राज्य पुरस्कार धर्मराज यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बिहारी सिंह, केशवलाल यादव, सविता यादव, सुरेश गायकवाड, शिवनाथ खेड़कर, रमाकांत तिवारी, जयप्रकाश उपाध्याय, रामसूरत सिंह, अरुण कुमार दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में डॉ हेडगेवार का स्मरण–प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित, कुलपति, जेएनयू

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में डॉ हेडगेवार का स्मरण –प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित, कुलपति, जेएनयू दुर्भाग्य से ऐतिहासिक तोड़ मरोड़ के चलते डॉ हेडगेवार जैसे क्रांतिकारियों की इतिहासकारों द्वारा उपेक्षा के कारण इतिहास में अवांछित कथानकों को स्थान मिल गया है। संपूर्ण विश्व, विशेषतः भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वटवृक्ष का बीजारोपण करने वाले महापुरुष डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण सहज ही हो जाता है। उनका 136वा जन्मदिवस गुड़ी पाड़वा, उगाडी और हिन्दू संवत्सर नव वर्ष के शुभ अवसर पर मनाया जा रहा है, जो दुग्ध शर्करा संयोग बन गया है। एतिहासिक रूप से ये त्यौहार भारत के पुनरुत्थान और पुनर्जीवन का प्रतीक हैं, यही आत्मनिर्भर भारत की सशक्त आधारशिला रखती है। डॉ हेडगेवार के सपनों से एकरूपता ही है। आज सभी उनके योगदान को कृतज्ञता से स्मरण करते हैं। उनका जन्म वर्तमान में तेलंगाना प्रांत के कांतिपूर्ति नामक स्थान पर एक तेलगु भाषी परिवार में हुआ था।   दुर्भाग्य से डॉ हेडगेवार ज...

मरीजों के लिए राहत भरी खबर,उधारी पर उपचार

Image
मरीजों के लिए राहत भरी खबर,उधारी पर उपचार जौनपुर। जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आर्थिक अभाव से ग्रस्त मरीजों के उपचार के लिए राहत भरी खबर है।  ऐसे मरीजों का उपचार फिननोवा वोलो कम्पनी द्वारा नौ महीनें की उधारी पर कराया जाएगा। कम्पनी सम्बंधित मरीज के उपचार पर आनें वाले दस  हजार रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक का खर्च उठाएगी। बशर्ते सुविधा लेनें वाला मरीज कम्पनी को अपना पासबुक,आधार कार्ड ज़रूरी कागजात आदि  उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी जिले के वाजिदपुर में स्थित सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ख्यातिलब्ध सर्जन डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ ने दी है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल उनकी हास्पिटल में है। मरीज के उपचार पर आनें वाले खर्च का वहन फिननोवा फाइनेंस कम्पनी उठाएगी। नौ महीने तक मरीज से वह उठाये गये खर्च की मांग नहीं करेगी। यदि नौ माह के भीतर मरीज ने अपने उपचार पर आए हुए खर्च  कम्पनी को नहीं लौटाती है तो कम्पनी एक  प्रतिशत तक व्याज प्रति माह सहित मूल धन की वापसी लेगी।

रमजान ईद पर सय्यद सलमान के निवास पर पहुँचे गणमान्य।

Image
रमजान ईद पर सय्यद सलमान के निवास पर पहुँचे गणमान्य।  मुंबई :रमजान ईद के मौके पर मरोल के बामनदाया स्थित वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान के निवासस्थान पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, विधायक पराग अलवनी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, एड अरविंद तिवारी सहित कई गणमान्यों की उपस्थिति रही।

*गुड़ी पाडवा (हिंदू नव वर्ष) पर समाज सेवकों का सम्मान*

Image
*गुड़ी पाडवा (हिंदू नव वर्ष) पर समाज सेवकों का सम्मान* मुंबई- श्रीराम नगर बाल मित्र मंडल द्वारा गुड़ी पाडवा (हिंदू नव वर्ष) पर दीपोत्सव,गुड़ी पूजन,रंगोली एवम सत्यनारायण की महापूजा का आयोजन श्रीरामनगर,पी.के.रोड़,मुलुंड प. पर किया गया।     इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. बाबूलाल सिंह,डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन),ब्रिजेश सिंह,शिवसेना शिंदेगट के अध्यक्ष जगदीश शेट्टी,शिवसेना (उ.बा.ठा.के उप  विभाग प्रमुख) दिनेश जाधव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।     अतिथियों का सम्मान शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर दीपक सकपाल(अध्यक्ष),विलास मोरे(महासचिव),रविन्द्र नाडकर,दीपक नारकर,अनंत कोलंबे,अशोक शेटे,मंगेश नलावडे,सलाहकार प्रकाश म्हादलेकर,ज्ञानेश्वर मोरे,शिवाजी खराडे ने किया।

*एम.टी.अग्रवाल हास्पिटल के निजीकरण के विरोध में मुलुंड में जनांदोलन*

Image
*एम.टी.अग्रवाल हास्पिटल के निजीकरण के विरोध में मुलुंड में जनांदोलन* मुंबई- मुलुंड प. स्थित एम.टी.अग्रवाल मनपा हास्पिटल का पुनर्निमाण मुंबई मनपा द्वारा 300 करोड़ से भी अधिक खर्च कर 8वर्षों में बहुमंजिला बनवाया गया।      परन्तु इमारत बनते ही उसके निजीकरण का प्रयास भाजपा सरकार के इशारे पर मुंबई मनपा प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया।    सरकार एवं मनपा के इस निर्णय के विरोध में महाविकास आघाड़ी के सभी दलों द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 2.4.25 को प्रात: 11बजे जनांदोलन के रूप में विशाल मोर्चा राकेश शेट्टी के कार्यालय,जवाहर टाकीज के पास,मुलुंड प. से मनपा कार्यालय टी वार्ड पर निकाला जाएगा।    इस जनांदोलन में सामाजिक संस्थायें एकता एन.जी.ओ.,युवा ब्रिगेड एसोसिएशन,समता हाकर्स युनियन,कुणबी समाज विकास संघ,महानगरी मित्र मंडल सहित कई संस्थाओं के लोग हिस्सा लेकर निजीकरण का विरोध करेंगे।    *कांग्रेस नेता राकेश शेट्टी* ने कहा है कि भाजपा की नीति *चंदा दो,धंधा लो* हम मुलुंड में नहीं चलने देंगे।

*स्त्री मुक्ति की चेतना और राम की शक्तिपूजा*

Image
*स्त्री मुक्ति की चेतना और राम की शक्तिपूजा*           राम की शक्तिपूजा कविता यूं तो कई केंद्रीय तत्वों को धारण करती है, किंतु स्त्री मुक्ति की चेतना इस कविता के केंद्र में आद्यंत दिखाई देती है।इस कविता में राम का समूचा संघर्ष ही सीता की मुक्ति के लिए है।राम रावण (औपनिवेशिक सत्ता के साथ साथ असत का भी प्रतीक) से टकराते हैं, अत्यंत कठिन जीवन संघर्षों से गुजरे हैं, शक्ति की कठिन परीक्षा से गुजरते हैं, शक्ति की मौलिक कल्पना करते हैं ;  यह सब  सीता की मुक्ति के लिए ही करते हैं। निराला की राम की शक्तिपूजा कविता में सीता की मुक्ति ही स्त्री की मुक्ति है।इस कविता में निराला ने जितनी प्रखरता से कलात्मक संयोजन किया है उतनी ही प्रखरता से स्त्री मुक्ति की चेतना को आवाज भी दिया है। स्त्री मुक्ति की चेतना को केंद्र में रख कर इतनी महान और उदात्त कविता लिख देना महाप्राण निराला जैसे महान व दृष्टा कवि के लिए ही संभव था।               निराला की राम की शक्तिपूजा कविता में कथानक का उद्देश्य सीता की मुक्ति है। जब भी राम को...

महाकुंभ के वायरल ब्वॉय आकाश यादव को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे कृपाशंकर

Image
महाकुंभ के वायरल ब्वॉय आकाश यादव को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे कृपाशंकर मुंबई। विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ मेले के दौरान उत्तर भारतीय युवक आकाश फूलचंद यादव अचानक सुर्खियों में आया और पूरे देश में वायरल हो गया था। गर्लफ्रेंड की सलाह पर उसने मेले में नीम की दातुन बेचना शुरू किया था और रोजाना करीब 6 से 9 हजार रुपये कमाने की उसकी कहानी दुनिया के सामने आई तो सोनी टीवी ने उसे अपने शो ‘डांस का महामुकाबला में आमंत्रित किया।  आकाश यादव ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह से बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान विवेक पटेल नाम का उसका साथी भी मौजूद था। कृपाशंकर सिंह ने ‘वायरल बॉय’ आकाश को आर्थिक मदद की और शॉल, श्रीफल, भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आकाश ने इस दौरान कहा कि महाकुंभ मेले की वजह से वह दुनिया भर में वायरल हुआ। जिसकी वजह से उसे एक पहचान मिली है। इसलिए वह शानदार महाकुंभ मेले का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आभार प्रकट करना चाहता है। कृ...

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एड अरविंद तिवारी ने दी रमज़ान ईद की मुबारकबाद

Image
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एड अरविंद तिवारी ने दी रमज़ान ईद की मुबारकबाद मुंबई:रमजान ईद के मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ़ नसीम खान के चांदीवली स्थित निवासस्थान पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एड अरविंद तिवारी, रवि सिंह, बाबू बत्तेली, एड कैलास आगवने, शिवाजी लोंढे, सुभाष गायकवाड, रत्नाकर शेट्टी, अजीज खान, मोहसीन शेख आदि।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मुख्यालय शाखा - ll का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न नयी कार्यकारिणी घोषित....

Image
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मुख्यालय शाखा - ll का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न नयी कार्यकारिणी घोषित....  बिलासपुर:: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मान्यता प्राप्त मजदूर कांग्रेस संगठन शाखा दो के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का चयन 28 मार्च 2025 को बहुत धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण राव (कार्यकारी अध्यक्ष), कार्यक्रम अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री (मंडल समन्वयक), अति विशिष्ट अतिथि राम कुमार यादव (अर्बन बैंक निदेशक) दिलीप कुमार स्वैन (केंद्रीय कोषअध्यक्ष), बी कृष्ण कुमार (संयुक्त महामंत्री) , विशिष्ट अतिथि जी आईच, राजकुमार शेन्डे एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता, कर्मचारी गण मौजूद रहे जो इस कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन श्री एस. पी. सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के भजन 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम' से हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन ने कहा कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी से उम्मीद है की कर्मचारी हित में ही कार्य करने को प्राथमिकता देंगे निजी स्वार्थ के लिए पद का दुरुपय...

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्पन्न नवी मुंबई साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के तत्वावधान में डॉ. शिवदत्त शुक्ल स्मृति सम्मान एवं देवेंद्र पांडेय स्मृति राष्ट्रीय सम्मान - 2025 का भव्य आयोजन संस्था की अध्यक्ष डॉ अलका पांडेय की आयोजन में शुक्रवार दिनांक 28 मार्च 2025 की शाम नवी मुंबई,सानपाड़ा स्थित हाइवे व्यूव शिकारा होटल में सम्पन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पवन तिवारी ने की,मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश पाठक रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक मेहरा(एम.डी शिकारा कंपनी ऑफ ग्रुप), डॉ. दयानंद तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार),सयाली शिंदे (नगर सेवक), अनिल गलगली (आर टी आई एक्टिविस्ट),सेवा सदन प्रसाद (वरिष्ठ लघुकथाकार),श्रीमती प्रमिला शर्मा (वरिष्ठ कवयित्री एवं महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी सदस्य), रामप्यारे सिंह रघुवंशी (चेयरमैन जनभाषा प्रचार समिति) उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन कुमार जैन एवं आरती पाण्डेय आनंद ने किया।मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों से पधारे कवि,कवयित...

विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विनोद कुमार तिवारी का प्रमुख योगदान –अनिल कुमार सिंह

Image
विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विनोद कुमार तिवारी का प्रमुख योगदान –अनिल कुमार सिंह जौनपुर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आज विद्यालय में  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विनोद कुमार तिवारी का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा। विद्यालय के शैक्षणिक और रचनात्मक विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उनके साथ एक मार्च से सेवानिवृत हो रहे राजेश मिश्र तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सजीवन शर्मा का भी प्रबंधक और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सम्मान किया गया। वरिष्ठ शिक्षक शशि भूषण मिश्र को नए प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया। इसके पहले प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने विद्यालय परिसर में स्थित मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना की तथा पूर्व प्रबंधक कमला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, जयप्रकाश सिंह , प्रवक्ता म...

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामफेर यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

Image
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामफेर यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान जौनपुर। नेपाल नगर इंटर कॉलेज, मई ,जौनपुर के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रामफेर यादव का आज मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर सानी गांव में उनके आवास पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व प्रधान संजीव यादव, हृदय नारायण सिंह, सुभाष सिंह, सोनू सिंह, अशोक सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। श्री यादव ने 1987 में व्यायाम शिक्षक के रूप में इस विद्यालय में नियुक्त हुए। 2023 में प्रमोशन द्वारा प्रधानाचार्य बने। अपने विद्यार्थी जीवन में वे कबड्डी और वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे।

*भारतीय इतिहास के वो प्रमुख आंदोलन जो असफल रहे*

Image
*भारतीय इतिहास के वो प्रमुख आंदोलन जो असफल रहे*        भारतीय इतिहास में कई आंदोलन हुए|कुछ खूनी हुए तो कुछ शांति पूर्वक हुए|जिसमें शांतिपूर्वक जो हुए अधिकतर सफल हुए|और सरकार को घुटने पर ले आये|जिसमें जे पी जी द्वारा आहूत आंदोलन व अन्ना आंदोलन प्रमुख है|खूनी आंदोलन एक ही चला जो लगभग दो सौ वर्ष के आस पास चला,जिसे हम आजादी का आंदोलन कहते है|वह भी लम्बी लड़ाई के बाद सफल हुआ|और भारत आजाद हुआ|हालांकि इस दौरान कई असफल आंदोलन भी हुए|जिसमें सिपाही विद्रोह,असहयोग आंदोलन,नील आंदोलन, मोपला व खिलाफत आंदोलन|मोपला व खिलाफत आंदोलन कहने को तो अंग्रेजों के खिलाफ थे|मगर लक्ष्य बनाये भारतीय,खासकरके हिन्दू,जिससे आंदोलन असफल हुए|         आजादी के बाद भी कई आंदोलन हुए जिसमें कम्पनी आंदोलन जो खूनी था|और बुरी तरह असफल रहा|इसी असफल आंदोलन के चलते देश में बेरोजगारी की बाढ़ आई,जो आजतक बनी हुई है|उसके पहले कामगार ढूँढ़े जाते थे|अब काम ढूँढ़े जा रहे हैं|इसके बाद भी कई असफल आंदोलन हुए हैं,जिसमें जान माल की बड़ी हानि हुई मगर सफल नहीं हुए|इन असफल आंदोलन से देश की बड़ी...

मेरा राजस्थान, शौर्य का वंदन– डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा

Image
मेरा राजस्थान, शौर्य का वंदन – डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा मेरी मातृभूमि, मेरा राजस्थान, शौर्य, भक्ति, बलिदान की पहचान। वीरों की गाथाएँ गूंजे हवाओं में, स्वामिभक्ति के दीप जले दिशाओं में। महाराणा प्रताप की प्रतिज्ञा अमर, हल्दीघाटी रणभूमि, चेतक का जज्बा प्रखर। राणा सांगा की तलवार की चमक, अस्सी घाव लेकर भी रण में दमक। बलिदान की गाथाएँ यहां अनंत, मेरा राजस्थान, शौर्य का वंदन। पृथ्वीराज की शब्दभेदी बाण, गोरी के घमंड का हुआ अवसान। चंदवरदाई के शब्दों की ज्वाला, रण में कटकर भी जिंदा रहा मतवाला। जयमाल राठौड़, कल्ला रायमलोत, अमर सिंह, जैतसिंह का शौर्य अद्भुत। रानी पद्मिनी की जौहर की ज्वाला, सिंहिनी-सी सखियों संग वीर बलिदान आला। हाड़ा रानी का त्याग अतुल, कर्णावती की राखी की महिमा अपरंपार। भामाशाह का स्वर्ण दान, मेरा राजस्थान, गौरव की पहचान। करमा बाई की भक्ति अलौकिक, मीरा की सुर-सरिता अनमोल। पन्ना धाय की स्वामिभक्ति, रानी बाघेली की शूरता अतुल। इस भूमि का कण-कण गाता, शौर्य, भक्ति, कला का नाता। महलों, दुर्गों, हवेलियों की शान, धुमर-कलबेलिया का मनमोहक गान। हस्तकला, कविता का भंडार, कला और सं...

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव  ठाणे  साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की 35 वीं वर्षगांठ शनिवार दिनांक 29 मार्च 2025 को मुन्ना सिंह विष्ट सभागृह सिडको ठाणे (पश्चिम) में मनाया गया।वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार आद.भुवनेन्द्र सिंह विष्ट की स्मृति में भुवनेन्द्र सिंह विष्ट पुरस्कार 2025 तथा साहित्यकारों का सम्मान समारोह रखा गया।वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से डॉ किशन तिवारी,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद,डॉ कनकलता तिवारी,श्रीमती अलका पाण्डेय,युवा साहित्यकार पवन तिवारी उपस्थित थे। मंच का खूबसूरत संचालन संस्था के चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी, नरसिंह हैरान जौनपुरी एवं विनय सिंह विनम्र ने किया।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं भुवनेन्द्र सिंह विष्ट की प्रतिमा पर पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। साहित्यिक यज्ञ में पूजा अर्चना पश्चात अनिल कुमार राही ने मां स...

महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न

Image
महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत  शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न                                              मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित   एमपीएस समता नगर  हिंदी शाला कांदिवली मुंबई के महाराष्ट्र राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गुणवंत मुख्य शिक्षक श्री ब्रह्मदेव मिश्र का गौरवशाली सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह  "   ठाकुर कॉलेज ऑफ  सायंस  एंड कॉमर्स, ठाकुर विलेज  कांदिवली मुंबई के  वातानुकूलित सेमिनार सभागृह में शाला व्यवस्थापन एवं आयोजन समिति के   सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  ठाकुर  एजुकेशन ट्रस्ट के प्रमुख  ट्रस्टी   सम्माननीय ठाकुर जितेंद्र सिंह के  प्रतिनिधि के रूप में मुंबई मनपा शालाओं के लोकप्रिय  पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने  किया।  सर्व  प्रथम...

संस्कार युक्त शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास–डॉ उमेश तिवारी

Image
संस्कार युक्त शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास–डॉ उमेश तिवारी जौनपुर। एसजीएम कान्वेंट स्कूल, पटैला का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, ब्रज गीत, नाटक, कौव्वाली,सामूहिक नृत्य आदि देख दर्शक तालियां बजाते रह गए। बतौर मुख्य अतिथि द्वय ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव व प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश तिवारी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री तिवारी ने कहा कि छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें समय समय पर प्रदर्शन का मौका उपलब्ध कराकर उसमें निखार लाना ही शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें। बृजेश यादव ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनके शिक्षित होने से दो कुलों में प्रकाश फैलता है। उन्होंने बच्चों को व्यवसायपरक तकनीकी ज्ञान दिए जाने की बात कही। छात्रा कुमारी शिवांगी, काजल, रिया, आरुषी, श्रेया, साक्षी ने सरस्वती वंदना तथा नीतू, मुस्कान, लक्ष्मी, मोनाली, महक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता अरविंद प...

कुर्ला में पूनम महाजन ने किया वसतीगृह का लोकार्पण

Image
कुर्ला में पूनम महाजन ने किया वसतीगृह का लोकार्पण  मुंबई। कुर्ला पश्चिम में स्थित श्री गाडगे महाराज मिशन संस्था के वसतीगृह का नवीनीकरण पूर्व सांसद पूनम महाजन के प्रयासों से संपन्न हुआ। गुढी पाड़वा के शुभ अवसर पर उनके हाथों इस वसतीगृह का लोकार्पण किया गया। यह वसतीगृह संपूर्ण महाराष्ट्र से आए 96 पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर संस्था के निदेशक प्रकाश चौधरी, समाजसेवी अनिल गलगली और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वसतीगृह के नवीनीकरण से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक सुरक्षित और सुसज्जित निवास सुविधा प्राप्त होगी। लोकार्पण समारोह के दौरान पूनम महाजन ने विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षा के साथ-साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने भी अपनी रुचियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे खुलकर बातचीत की।

प्रारंभ उत्तर दर्शन के वार्षिक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह पुरस्कृत

Image
प्रारंभ उत्तर दर्शन के वार्षिक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह पुरस्कृत मुंबई। हिंदू नव वर्ष गुडी पाडवा की पूर्व संध्या पर पाक्षिक समाचार पत्र प्रारंभ उत्तर दर्शन के 54 वें वार्षिक समारोह में नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को वीरेंद्र बहादुर सिंह सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार निर्भीक और स्वच्छ पत्रकारिता को देखते हुए प्रदान किया गया। जौनपुर जिले के मूल निवासी राजकुमार सिंह पिछले 30 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। नवभारत टाइम्स के पहले वे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम कर चुके हैं। अब तक उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्राप्त बाबूलाल विष्णु पराड़कर पुरस्कार की 51 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री कोष में देने वाले वे पहले पत्रकार हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन तथा मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ किशोर सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, रामबक्श सिंह भाजपा नेत...

माझा संकल्प मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी मुक्तीचा असोसीएशन ह्या संस्थेच्या माध्यमातून दिनांक - २३/०३/२०२५ रोजी रविवारी

Image
माझा संकल्प मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी मुक्तीचा असोसीएशन  ह्या संस्थेच्या माध्यमातून दिनांक - २३/०३/२०२५ रोजी रविवारी महाराष्ट्रातील विविध जिल्ह्यातील दिव्यांग मुलांना मोफत इलेक्ट्रिक व्हील चेअर वितरण करण्यात आली...  मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी ह्या आजाराने ग्रस्त असलेली मुले, जी चालू शकत नाही ,उठू अथवा बसू शकत नाही.... जी कित्तेक वर्षे फक्त एकाच जागेवर बसून असतात... पण आज त्यांना जणू पाय मिळाले आहेत. ह्या इलेक्ट्रिक व्हील चेअर मिळालाने आज ते त्यावर बसून बाहेर आनंदने फिरत आहेत....शाळेत जात आहेत... मित्रांसोबत खेळत आहेत.. त्या मुलांचा आनंद गगनात मावेना... एकूण २० मुलांना ५५ ते ६० हजार रुपये किंमत असलेली इलेक्ट्रिक व्हील चेअर मोफत वितरण करून नशिबाने विस्थापित झालेल्या मुलांच्या आयुष्याला प्रस्थापित करण्याचा कार्य Brenntag Ingredients (India) Private Limited ह्यांच्या आर्थिक सहकाऱ्याने, सदर संस्थेने केले आहे. ह्या संस्थेचे सन्मानीत  अध्यक्ष -- श्री डॉ. मंगेश पेडामकर  उपाध्यक्ष -- श्री भरत पाटील  सरचिटणीस -- सौ. पल्लवी देशपांडे  कोषाध्यक्ष -- श्री सु...

श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Image
श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भाईंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ के डीएलएलई विभाग द्वारा वोकार्ड हॉस्पिटल के सौजन्य से आज मुफ्त चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। करीब 200 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राहुल एजुकेशन की सह सचिव श्रीमती कृष्णा राहुल तिवारी के  अलावा प्रशासकीय अधिकारी श्रीदेवी एमएन उपस्थिति रही। लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी आदि का मुफ्त परीक्षण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल विकास तिवारी,  डॉ अमिता दुबे, डॉ कीर्ति दुबे, सुश्री पूजा शिवहरे, मनीषा पाठक , एडमिन प्रवीण पांडे तथा पूरे स्टाफ का अच्छा सहयोग रहा।

अग्रहरि वैश्य समाज संघ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Image
अग्रहरि वैश्य समाज संघ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न भायंदर। अग्रहरि वैश्य समाज संघ, मुंबई का होली मिलन समारोह धूमधाम पूर्वक से मनाया गया। हजारों की संख्या में अग्रहरि बंधुओ ने आपस में मिलकर के अबीर-गुलाल लगाकर के होली मिलन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया। मुंबई अग्रहरि वैश्य समाज संघ (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष मंगल लाल गुप्ता के नेतृत्व में यह शानदार रंगारंग लोकगीतों से सजी यह शाम बहुत ही यादगार रही। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेश हीरालाल गुप्ता (अग्रहरि) को समाज भूषण सम्मान व अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस पी अग्रहरि को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल दिया गया। मीरा-भायंदर की पूर्व विधायक गीता भरत जैन और शिवसेना के मीरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इसके साथ ही अग्रहरि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को अग्रहरि समाज भूषण सम्मान तथा महिलाओं के लिए हल्दी कुंकू का कार्यक्रम और उनके लिए उपहार भी दिए गए। अग्रहरि वैश्य समाज संघ मुंबई के अध्यक्ष मंगल लाल...

उत्तर भारतीयों का रचनात्मक और विकासशील समाज – संतोष आरएन सिंहउभासं बोरीवली शाखा के नए अध्यक्ष बने मुकेश मिश्रा

Image
उत्तर भारतीयों का रचनात्मक और विकासशील समाज – संतोष आरएन सिंह उभासं बोरीवली शाखा के नए अध्यक्ष बने मुकेश मिश्रा मुंबई। उत्तर भारतीय समाज हमेशा से रचनात्मक और विकासशील समाज रहा है। मुंबई के सर्वांगीण विकास में उत्तर भारतीय समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। बोरीवली पूर्व के तिरुपति सभागृह में आयोजित उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग को संगठित करना और उनके आत्म सम्मान की रक्षा करना उत्तर भारतीय संघ का दायित्व है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अछैवर तिवारी, महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ शिवश्याम तिवारी समेत बड़ी संख्या में संघ के ट्रस्टी और सदस्य उपस्थित थे। सर्वसम्मति से मुकेश मिश्रा को बोरीवली शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुकेश मिश्रा के पिता व्यवसाई रमाकांत मिश्रा ने ...

रामजीलाल सुमन को काबू में रखे अखिलेश यादव– कुंवर जय सिंह

Image
रामजीलाल सुमन को काबू में रखे अखिलेश यादव– कुंवर जय सिंह जौनपुर। मेवाड़ के राजपूत शासक वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में पूरे देश में क्षत्रियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजा हरपाल सिंह शिक्षण संकुल के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने सपा सांसद के वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेतावनी दी है कि वे 1000 वर्षों से अधिक समय से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजपूतों के धैर्य की परीक्षा ना लें। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सपा अध्यक्ष ऐसे बदजुबान सांसद को अपने काबू में रखें। उन्होंने कहा कि सपा सांसद का बयान शर्मनाक और देश के लिए शहीद होने वालों का अपमान है। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें राजपूत युवाओं की ताकत का अंदाजा नहीं है।

*डॉ.बाबासाहब आंबेडकर एवं आर.एस.एस विषय पर परिसंवाद*

Image
*डॉ.बाबासाहब आंबेडकर एवं आर.एस.एस विषय पर परिसंवाद* मुंबई- मूलभूत अधिकार संघर्ष समिति द्वारा *डॉ.बाबासाहब आंबेडकर एवं आर.एस.एस विषय पर परिसंवाद* का आयोजन शनिवार दिनांक 28.3.2025 को शाम 4.45 बजे से मुंबई मराठी पत्रकार संघ,दूसरा मजला,आजाद मैदान,महापालिका मार्ग,मुंबई-1पर किया गया है।    प्रमुख अतिथी /वक्ता के रूप में ज्येष्ठ विचारक आनंद तेलतुंबडेउपस्थित रहेंगे।    समारोह की अध्यक्षता पृथ्वीराज चव्हाण (पुर्व मुख्य मंत्री महाराष्ट्र) करेंगे।     आयोजक डॉ.प्रदीप जावले,आल्हाद पाटील,कल्पना हजारे, शाकिर शेख,उज्ज्वला पटेल एवम डॉ.विवेक कोरडे ने सभी लोगों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

*आई एकविरा देवी भक्त मंडल, मुलुंड की रौप्य महोत्सवी पालकी यात्रा*

Image
*आई एकविरा देवी भक्त मंडल, मुलुंड की रौप्य महोत्सवी पालकी यात्रा* मुंबई- आई एकविरा देवी भक्त मंडल,मुलुंड द्वारा वर्ष 2001 में समाज सेवक कैलाश पाटील के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में मुलुंड के तुंगवतेश्वर मंदिर से आई एकविरा देवी की पालकी यात्रा निकाली जाती है।यह यात्रा 4दिन पैदल चलकर आई एकविरा देवी मंदिर,कार्ला,लोनावाला पर पहूँच  कर संपन्न होती है।      इस साल पालकी यात्रा का रजत जयंती वर्ष है।कैलाश पाटील ने एक बयान में बतलाया है कि मुलुंड भक्त मंडल द्वारा कार्ला ;लोनावाला में 14गुंठा जमीन लेकर एक मंजिला हाल  बनवाया गया है। जहां 400 लोगों के रहने की परमानेंट व्यवस्था की गई है।      इस वर्ष 31 मार्च की शाम यह पालकी यात्रा तुंगवतेश्वर मंदिर,मुलुंड से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल को कार्ला,लोनावाला  पहूंचेगी। 4 अप्रैल को माताजी के दर्शन कर 5 अप्रैल को वापस आयेंगे तथा रजत जयंती कार्यक्रम 15 अप्रैल 2025 को शाम 7बजे से रात्री 11 बजे तक तरुण उत्कर्ष मंडल क्रीडांगन,गवाण पाडा ,मुलुंड पुर्व  पर महाप्रसाद और भंडारा तथा रजत जयंती उत्सव क...

*मुलुंड के नव निर्मित मनपा हास्पिटल के निजीकरण का तीव्र विरोध*

Image
*मुलुंड के नव निर्मित मनपा हास्पिटल के निजीकरण का तीव्र विरोध*  मुंबई- मुलुंड प. स्थित एम.टी.अग्रवाल मनपा हास्पिटल का पुनर्निमाण कई वर्षों से चल रहाहै। इसके निर्माण में पिछले 7-8 वर्षों में 300 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च हो चुके हैं।मुलुंड भांडुप और वागले इस्टेट(ठाणे) के अधिकांश गरीब जनता इस हास्पिटल का सदुपयोग कर रहे थे। अब जब नव निर्मित भवन का कार्य अंतिम चरण में है। उद्घाटन की तैयारियां हो रही हैं।तब पता चला कि मुंबई मनपा प्रशासन इसे निजी क्षेत्र के लोगों को सौंपने का निर्णय ले चुका है। मुंबई मनपा के निर्णय की सभी सामाजिक राजनीतिक हलकों में तीव्र विरोध हो रहा है।       युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह,राकांपा मुलुंड के अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,भाजपा के पूर्व नगर सेवक प्रकाश गंगाधरे,मुलुंड भाजपा अध्यक्ष मनीष तिवारी,मनसे द्वारा हस्ताक्षर अभियान,समता हाकर्स युनियन के अध्यक्ष शरीफ खान एवं वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह तथा बीरेन्द्र पाठक द्वारा पत्र लिखकर मुंबई मनपा आयुक्त तथा सहायक आयुक्त टी वार्ड  से मांग किया गया है कि इस हास्...

शालेय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारंभ

Image
शालेय वार्षिक  पारितोषिक वितरण समारंभ   मुंबई :  आज दिनांक 28 मार्च, 2025 रोजी गुरू तेगबहादुर नगर येथील क. दा गायकवाड मुंबई पब्लिक स्कूल येथे वार्षिक पारितोषिक वितरणाचा शानदार सोहळा संपन्न झाला. प्रमुख पाहुणे कनिष्ठ पर्यवेक्षक, शारीरिक शिक्षण विभाग  मधुकर  माळी सर उपस्थित होते. तसेच पाहुणे राजेश बारी सर, राजेंद्र चौधरी सर, निलिमा चौधरी मॅडम, उज्वला बनकर मॅडम, वीणा पाटील मॅडम, शशिकला निकम मॅडम, स्मिता कोळी मॅडम, विमला यादव मॅडम, अनुसूया कट्टा मॅडम,  मुख्याध्यापक उषा पथनवार मॅडम ,मधुबाला धमीर मॅडम  ,जसिंथा मेरी मॅडम, पालक, शिक्षक आणि विद्यार्थी मोठ्या संख्येने उपस्थित राहिले.दीपप्रज्वलन आणि सरस्वती पूजनाने नंतर विद्यार्थ्यांनी रंगतदार सांस्कृतिक कार्यक्रम सादर केला. नृत्य, नाटक, गायन आणि विविध कला सादर करत विद्यार्थ्यांनी उपस्थितांची मने जिंकली. यानंतर पारितोषिक वितरण सोहळा संपन्न झाला, ज्यामध्ये विविध शैक्षणिक, क्रीडा आणि सांस्कृतिक क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरी करणाऱ्या विद्यार्थ्यांना गौरविण्यात आले. यावेळी प्रमुख पाहुण्यांनी विद्यार्थ्...

कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माळी सर यांच्या सत्कार

Image
कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माळी सर यांच्या सत्कार मुंबई :  माटुंगा येथील बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई पब्लिक स्कूल एल. के .वाघजी कैंब्रिज शाळेत फ/उ विभाग सर्व मुख्याध्यापक यांचे सभेत  शिक्षणाधिकारी  राजेश कंकाळ सर आणि प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे पाटील सर यांचे हस्ते सेवानिवृत्ती निमित्त कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माळी सर यांच्या  सत्कार करण्यात आला.

**भारतीय जनभाषा प्रचार समिति,ठाणे का शनिवार दिनांक 29 मार्च को होगा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह

*भारतीय जनभाषा प्रचार समिति,ठाणे का शनिवार दिनांक 29 मार्च को होगा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह  ठाणे  साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति शनिवार दिनांक 29 मार्च 2025 को मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय ठाणे (पश्चिम) में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।संस्था के चेयरमैन आदरणीय रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त समारोह की रुपरेखा एवं सहयोग जनभाषा प्रचार समिति कार्यकारिणी द्वारा प्रदत्त है। रघुवंशी जी ने महानगर के सभी साहित्यकारों एवं पत्रकारों से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी साहित्यिक यज्ञ में सादर आमंत्रित है।   *वार्षिकोत्सव एवं भुवनेंद्र सिंह बिष्ट पुरस्कार वितरण समारोह*          (आमंत्रण) *मंचासीन अतिथि..* *श्री हरजिंदर सिंह सेठी*       समारोह -अध्यक्ष *श्री किशन तिवारी,भोपाल*        मुख्य अतिथि  *श्री लक्ष्मण शर्मा वाहिद*       विशिष्ट अतिथि  *श्रीमती कनकलता तिवारी*       विशिष...