*आई एकविरा देवी भक्त मंडल, मुलुंड की रौप्य महोत्सवी पालकी यात्रा*

*आई एकविरा देवी भक्त मंडल, मुलुंड की रौप्य महोत्सवी पालकी यात्रा*
मुंबई- आई एकविरा देवी भक्त मंडल,मुलुंड द्वारा वर्ष 2001 में
समाज सेवक कैलाश पाटील के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में मुलुंड के तुंगवतेश्वर मंदिर से आई एकविरा देवी की पालकी यात्रा निकाली जाती है।यह यात्रा 4दिन पैदल चलकर आई एकविरा देवी मंदिर,कार्ला,लोनावाला पर पहूँच  कर संपन्न होती है।
     इस साल पालकी यात्रा का रजत जयंती वर्ष है।कैलाश पाटील ने एक बयान में बतलाया है कि मुलुंड भक्त मंडल द्वारा कार्ला ;लोनावाला में 14गुंठा जमीन लेकर एक मंजिला हाल 
बनवाया गया है। जहां 400 लोगों के रहने की परमानेंट व्यवस्था की गई है।
     इस वर्ष 31 मार्च की शाम यह पालकी यात्रा तुंगवतेश्वर मंदिर,मुलुंड से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल को कार्ला,लोनावाला 
पहूंचेगी। 4 अप्रैल को माताजी के दर्शन कर 5 अप्रैल को वापस आयेंगे तथा रजत जयंती कार्यक्रम 15 अप्रैल 2025 को शाम 7बजे से रात्री 11 बजे तक तरुण उत्कर्ष मंडल क्रीडांगन,गवाण पाडा ,मुलुंड पुर्व  पर महाप्रसाद और भंडारा तथा रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन