मरीजों के लिए राहत भरी खबर,उधारी पर उपचार

मरीजों के लिए राहत भरी खबर,उधारी पर उपचार
जौनपुर। जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आर्थिक अभाव से ग्रस्त मरीजों के उपचार के लिए राहत भरी खबर है।  ऐसे मरीजों का उपचार फिननोवा वोलो कम्पनी द्वारा नौ महीनें की उधारी पर कराया जाएगा। कम्पनी सम्बंधित मरीज के उपचार पर आनें वाले दस  हजार रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक का खर्च उठाएगी। बशर्ते सुविधा लेनें वाला मरीज कम्पनी को अपना पासबुक,आधार कार्ड ज़रूरी कागजात आदि  उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी जिले के वाजिदपुर में स्थित सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ख्यातिलब्ध सर्जन डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ ने दी है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल उनकी हास्पिटल में है। मरीज के उपचार पर आनें वाले खर्च का वहन फिननोवा फाइनेंस कम्पनी उठाएगी। नौ महीने तक मरीज से वह उठाये गये खर्च की मांग नहीं करेगी। यदि नौ माह के भीतर मरीज ने अपने उपचार पर आए हुए खर्च  कम्पनी को नहीं लौटाती है तो कम्पनी एक  प्रतिशत तक व्याज प्रति माह सहित मूल धन की वापसी लेगी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*