रामजीलाल सुमन को काबू में रखे अखिलेश यादव– कुंवर जय सिंह

रामजीलाल सुमन को काबू में रखे अखिलेश यादव– कुंवर जय सिंह
जौनपुर। मेवाड़ के राजपूत शासक वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में पूरे देश में क्षत्रियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजा हरपाल सिंह शिक्षण संकुल के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने सपा सांसद के वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेतावनी दी है कि वे 1000 वर्षों से अधिक समय से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजपूतों के धैर्य की परीक्षा ना लें। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सपा अध्यक्ष ऐसे बदजुबान सांसद को अपने काबू में रखें। उन्होंने कहा कि सपा सांसद का बयान शर्मनाक और देश के लिए शहीद होने वालों का अपमान है। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें राजपूत युवाओं की ताकत का अंदाजा नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन