महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न

महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत  शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न                                             
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित   एमपीएस समता नगर  हिंदी शाला कांदिवली मुंबई के महाराष्ट्र राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गुणवंत मुख्य शिक्षक श्री ब्रह्मदेव मिश्र का गौरवशाली सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह  "   ठाकुर कॉलेज ऑफ  सायंस  एंड कॉमर्स, ठाकुर विलेज  कांदिवली मुंबई के  वातानुकूलित सेमिनार सभागृह में शाला व्यवस्थापन एवं आयोजन समिति के   सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  ठाकुर  एजुकेशन ट्रस्ट के प्रमुख  ट्रस्टी   सम्माननीय ठाकुर जितेंद्र सिंह के  प्रतिनिधि के रूप में मुंबई मनपा शालाओं के लोकप्रिय  पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने  किया।  सर्व  प्रथम व्यास पीठ के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया।  विद्यालय की संगीत शिक्षिका  छाया मैडम के कुशल मार्गदर्शन में  विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा  सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत का सुंदर  प्रस्तुतीकरण किया गया। अतिथि परिचय तथा उनके स्वागत की भूमिका का बखूबी निर्वहन कार्यक्रम संचालक द्वारा आयोजन  एवं सत्कार समिति के सानिध्य में बृहत पैमाने पर संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि के रूप में  पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी,   अभूत पूर्व  सामाजिक छवि से परिपूर्ण विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह,  गत नेता श्री विनोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक  ठाकुर सागर सिंह, पूर्व नगरसेविका  श्रीमती सुरेखा पाटिल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल,पूर्व उपाचार्य सोमैया कॉलेज रमेश त्रिपाठी ,स्वर सम्राट / रचना सुमन पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम द्विवेदी /संदेश , श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल  तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक राम सेवक पांडेय सहित अन्य गणमान्य महानुभावों ने  सामाजिक ,सांस्कृतिक,शैक्षणिक तथा राजनैतिक गुणों  से परिपूर्ण  ,बहुमुखी प्रतिभा संपन्न राज्य पुरस्कृत मुख्य शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र का उनके  उल्लेखनीय  कार्यों के फलस्वरूप  सेवा निवृत्ति के अवसर पर उनके बहुमुखी व्यक्तित्व तथा कृतित्व का चित्रण किया। शुभेच्छा वक्तव्य महापौर पुरस्कृत पूर्व शिक्षक हवलदार सिंह, महापौर पुरस्कृत पूर्व शिक्षक जितेंद्र तिवारी, अत्यंत ही उत्साही तथा समर्पित , महापौर पुरस्कृत शिक्षक  श्यामनंदन यादव, हंसमुख व्यक्तित्व की धनी  विद्यालय की  आदर्श शिक्षिका श्रीमती सुनीता पाल ,पारिवारिक प्रतिनिधि के रूप में गौरवमूर्ति के अग्रज बजरंग बली मिश्र तथा  शिक्षिका  एवं ज्येष्ठ सुपुत्री श्रीमती  प्रिया त्रिपाठी  ने गौरवमूर्ति के साथ  व्यतीत किए अपने स्वर्णिम क्षणों, स्मृतियों तथा उनके  मानवतावादी, प्रेरक एवं  दूरदर्शी व्यक्तित्व का उल्लेख किया।इस अवसर पर मनपा शिक्षण विभाग के यशस्वी संगीत शिक्षक तथा  स्वर सम्राट प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन शुक्ल द्वारा मार्मिक विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया।  शैक्षणिक समाज द्वारा निर्मित मानपत्र का वाचन  गुणवंत शिक्षक श्री ब्रजेश कुमार सिंह ने किया। विभिन्न शैक्षणिक,सामाजिक तथा राजनैतिक हस्तियों सहित  व्यास पीठ, आयोजन समिति, शाला सत्कार समिति तथा सभागृह में उपस्थित   महानुभावों द्वारा प्रेरक व्यक्तित्व से अलंकृत सत्कार मूर्ति ब्रह्मदेव मिश्र तथा उनकी गुणवंत  धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला मिश्र का शाल,श्रीफल, उपहार की  अन्य वस्तुएं तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अभिनंदन ,स्वागत तथा गुण गौरव किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं से  अलंकृत तथा गणमान्य महानुभावों  को भी शाल  तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर  उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का  खूबसूरत संचालन बहुमुखी एवं  शांत व्यक्तित्व से समृद्ध साहित्य शिरोमणि तथा महापौर पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल ने अत्यंत ही विनम्रतापूर्वक संपन्न किया जबकि उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार  विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक   रमेश सिंह ने सहृदयता के साथ   कुशलतापूर्वक  व्यक्त किया। विदाई समारोह का आयोजन, नियोजन तथा क्रियान्वयन  आनंददाई, प्रेरणदाई तथा संदेश का सूचक रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती