नसीम खान के समर्थन में उतरा उत्तर भारतीय एवम अल्प संख्यक समाज*



*नसीम खान के समर्थन में उतरा उत्तर भारतीय एवम अल्प संख्यक समाज*
मुंबई- महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष मो.आरिफ नसीम खान द्वारा महाराष्ट्र में एक भी अल्पसंख्यक/उत्तर भारतीय समाज के नेता को कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा का टिकट न दिये जाने पर लिये गये निर्णय का उत्तर भारतीय एवम अल्पसंख्यक नेताओं,समाज सेवकों एवम बुद्धिजीवियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है।
तथा कांग्रेस हाई कमान से उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से नसीम खान को उमेदवार बनाये जाने की मांग किया है।
   वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबुलाल सिंह (मा.उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),एस.के.सिंह (कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तरभारतीय सेल),किलाचंद यादव (अध्यक्ष यादव महासभा.मुंबई),अबु सुफियान अंसारी (उपाध्यक्ष उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस),डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवाब्रिगेड एसोसिएशन मुंबई),शरीफ खान (अध्यक्ष समता हाकर्स युनियन मुंबई) ने कहा है कि मुंबई व आसपास के क्षेत्र में लाखों लोग सपरिवार उत्तर भारत से आकर बसे हुए हैं।उन सभी की आवाज नसीम खान है।हर किसी के सुख दुःख में सम्मिलित होते है और समस्याओं का निराकरण करते हैं।उनसे सभी का व्यक्तिगत लगाव है।
    शिक्षाविद डॉ.आर.एम.पाल,आर.के.यादव,मैथ्यु चेरियन ,बीरेन्द्र पाठक (महासचिव उत्तर भारतीय मित्र मंडल),राजाराम पाल (अध्यक्ष पाल विकास संघ मुंबई),
सुरेंद्र मिश्रा (महासचिव महानगरी मित्र मंडल),
समाज सेवक सलमा शेख, बृजेश सिंह,फिरोज अहमद खान,बबीता गुप्ता,रीना मोजेस ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सोनिया गांधी एवम राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि उत्तर मध्य मुंबई से मो.आरिफ नसीम खान को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करें और संपुर्ण मुंबई/महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों/अल्प संख्यकों का स्नेह
एवम वोट अर्जित करें।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती