साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन

साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन
मुंबई
साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक संस्था साहित्य सरोकार एवं डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 एवं बुधवार 27 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद बेधड़क की अध्यक्षता में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से डॉक्टर रोशनी किरण एवं अभिषेक जैन उपस्थित थे। कवियों में कवयित्री प्राची मिश्रा साहित्यकार अशोक मिश्र एवं साहित्य सरोकार मंच पर एकल काव्यपाठ करने हेतु आमंत्रित कवि, गीतकार,साहित्यकार राष्ट्रपति पद से सम्मानित सत्यनारायण तिवारी 'सत्य' शहडोल मध्य प्रदेश से उपस्थित थे। मंच का संचालन संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने की। सभी ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके पटल पर उपस्थित श्रोताओं साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आयोजक डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया। उक्त समारोह का आयोजन संस्था के परामर्शदाता प्रमोद मिश्र निर्मल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कवि विनय शर्मा दीप, संचालिका सुमन शर्मा, संचालिका मधु सिंह महक एवं साहित्य सरोकार संस्था के परामर्शदाता जितेंद्र कमल के सहयोग से संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.