काव्यांजलि पटल से विनय शर्मा दीप के साथ अनेक कवियों ने किया एकल काव्यपाठ

काव्यांजलि पटल से विनय शर्मा दीप के साथ अनेक कवियों ने किया एकल काव्यपाठ
मुंबई
साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था काव्यांजलि पटल के तत्वाधान में नवरात्रि से लेकर करवा चौथ के बीच संस्थापिका एवं संचालिका श्रीमती शालिनी मिश्रा के आमंत्रण पर भारत भूमि के सभी प्रदेशों से सम्मानित सुप्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ किया।उसी कड़ी में सोमवार दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को संध्याकाल 6:30 बजे से मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने एकल काव्य पाठ किया। विनय शर्मा दीप के काव्य पाठ में पटल पर उपस्थित सभी श्रोताओं,साहित्यकारों ने खूब प्रशंसा की और शेयर कमेंट करके पटल को गौरवान्वित किया। दीप की अतिरिक्त देश के आमंत्रित सुप्रसिद्ध कवियों में प्रज्ञा पांडेय(वापी- गुजरात),वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र नाथ गुप्ता (ठाणे, मुंबई), सुरेंद्र शर्मा (गाजियाबाद),डॉक्टर गोविंद नारायण शांडिल्य (कानपुर,उत्तर प्रदेश),‌ कवियत्री मीनाक्षी शर्मा पंकज (नवी मुंबई महाराष्ट्र), कवि अशोक मिश्र (प्रतापगंज,जौनपुर,उत्तर प्रदेश),वरिष्ठ कवियत्री अलका श्री मिश्रा (नोएडा, उत्तर प्रदेश),कवियत्री सुधा शर्मा कोयल(रायपुर,छत्तीसगढ़),वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव (गोंडा,उत्तर प्रदेश), कवियत्री करुणा कालिका (बोकारो स्टील सिटी,झारखंड) ने एकल काव्य पाठ करके पटल को गौरवान्वित किया। सभी की उपस्थिति को नमन करते हुए पटल की संस्थापिका शालिनी मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त की तत्पश्चात उपस्थित सभी साहित्यकारों कलम कारों को उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती