मिशन 2022 तथा महापालिका चुनाव को लेकर यूपी के वरिष्ठ नेताओं से मिले कृपाशंकर सिंह

मिशन 2022 तथा महापालिका चुनाव को लेकर यूपी के वरिष्ठ नेताओं से मिले कृपाशंकर सिंह
मुंबई /लखनऊ।   उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा अगले वर्ष मुंबई तथा ठाणे समेत अन्य महानगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को किस रणनीति के तहत अधिक से अधिक सीटें मिले, इस बात को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने आज लखनऊ में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ नेताओं से की गई मुलाकात में, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में निर्णायक संख्या में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों का मिशन 2022 को सफल बनाने की दिशा में किए जाने वाले सहयोग तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न नेताओं और मंत्रियों का महाराष्ट्र की महानगर पालिका चुनाव में सार्थक एवं प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में निर्णायक संख्या में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को संगठित कर उत्तर प्रदेश के चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग पर पर चर्चा करने के साथ-साथ महाराष्ट्र के महापालिका चुनाव में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों तथा नेताओं की प्रत्यक्ष भूमिका पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती