💥काव्यसृजन की शतकीय गोष्ठी पर सप्त दिवसीय काव्योत्सव 💥

💥काव्यसृजन की शतकीय गोष्ठी पर सप्त दिवसीय काव्योत्सव 💥 राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था *काव्यसृजन* अपनी १०० वीं काव्यगोष्ठी का आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक लगातार सात दिनों तक सायं 5-30 से 7-30 तक गूगलमीट पर करने जा रही है| इसमें प्रत्येक दिन का आयोजन अलग अलग भारतीय भाषाओँ / बोलियों का होगा जिसका संचालन एवम काव्य पाठ सब उसी भाषा / बोली का होगा, लगभग ७ भाषाओं में ये गोष्ठीयां आयोजित की जायेगी,वैसे तो संस्था हर महीने के प्रथम रविवार को मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन करती रही हैं है पर जब से कोरोना ने देश में पैर पसारे तब से संस्था आनलाईन गूगल मीट/ विडियो लाईव द्वारा सतत आयोजन करती आ रही है|इन सौ मासिक काव्यगोष्ठियों के इतर भी कई कार्यक्रम संस्था ने किये, जैसे सामाजिक जागरुकता के लिए परिचर्चा आयोजित की,जिसमें देश के विद्वानों ने सबको सजग रहने के लिए अपने सुझाव दिए| *कोरोना से क्या खोया क्या पाया* इस विषय पर भी चर्चा काव्य सृजन के पटल पर की गई| लोगों के मनोरंजन के लि...