लगी है भीड़ गंगा तट छठी त्योहार आ जाते।। *------ मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश*
लगी है भीड़ गंगा तट छठी त्योहार आ जाते।। *------ मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश* लगी है भीड़ गंगा तट छठी त्योहार आ जाते।। बहुत बेचैन हूँ उमड़ा हुआ है प्यार आ जाते।। तुम्हारे संग मै भी अर्घ अर्पित माँ को कर लेती- प्रतिक्षा रत मेरी आखें मेरे सरकार आ जाते।। खनक चूड़ी की कंगन नथ गले का हार व्याकुल है।। चमक आखों की गायब रूप का श्रृंगार व्याकुल है।। चले आओ तुम्हारे बिन मेरा मन अब नहीं लगता- तुम्हें कैसे बताऊँ मै हृदय का प्यार व्याकुल है।। लगा मेला नदी तट पर नदी की धार व्याकुल है।। दिया बाती है व्याकुल आरती श्रृंगार व्याकुल है।। अधूरी है मेरी पूजा प्रतिक्षारत मेरी आँखें- तुम्हारे बिन मेरे साजन मेरा संसार व्याकुल है।। ये कजरा और गजरा व्यर्थ है श्रृंगार सूना है।। कहूँ किससे व्यथा बोलो हृदय संसार सूना है।। मेरा सिन्दूर विदिया और मेरे घुघरू बुलाते हैं- तुम्हारे बिन मेरे प्रियतम मेरा घर बार सूना है।। अगर आ जाते तो जी भर के हम दीदार कर लेते।। अधूरे स्वप्न अपने सार्थक साकार कर लेते।। मेरी आँखे बहुत तरसी हुई हैं एक जमाने मे- हमारी ...