अग्रोहा विकास ट्रस्ट के दिवाली स्नेह मिलन में दिखी अग्रवालों की एकता और उत्साह की झलक
अग्रोहा विकास ट्रस्ट के दिवाली स्नेह मिलन में दिखी अग्रवालों की एकता और उत्साह की झलक
मुंबई। अग्रवाल परिवारों की अग्रणी संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति मुंबई द्वारा बोरीवली स्थित शिंपोली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य डांडिया नाइट एवं दीपावली स्नेह सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपावली के स्नेह मिलन उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति निरंतर सामाजिक कार्यों, समाजसेवा, कमजोर परिवार की हर तरह से मदद और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य अग्रवाल समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष तौर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तमप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मुंबई अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर गुप्ता, पंकज मोहन, कमल अग्रवाल, मनीष टिबरेवाल, डॉ.अमित गुप्ता, कानबिहारी जी, डॉ.सुशील अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज के युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने एक साथ डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरा परिसर संगीत, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।
इस आयोजन ने न केवल दीपावली की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि समाज की विभिन्न पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और पारिवारिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान की। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी समाज की संस्कृति, परंपराओं और एकता को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति का यह आयोजन सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और अग्रवाल समाज को एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक सराहनीय एवं यादगार पहल साबित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्षा रेखा गोयल, उपाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, महामंत्री वंदना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल, प्रेमलता अग्रवाल के अलावा क्षेत्रीय व स्थानीय समितियों के पदाधिकारियों ने भी काफी मेहनत की। अल्केश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर पूजा प्रेसीजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के डायरेक्टर वैशाली दक्षिद्र अग्रवाल आदित्य बिल्डर के डायरेक्टर प्रेमलता अग्रवाल महावीर प्रसाद गुप्ता, मंथन न्यूज़ पेपर के प्रधान संपादक डॉ. महेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैभव भगोरिया आदि कार्यक्रम के सहयोगी के साथ 7 क्षेत्रीय समितियों और 64 स्थानीय समितियों के पदाधिकारी व सभासद बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल ने दी।
Comments
Post a Comment