७७वें गणतंत्र दिवस पर कथा-कथन संपन्न
७७वें गणतंत्र दिवस पर कथा-कथन संपन्न महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउण्डेशन, हिंदी प्रचार संस्थान एवं अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में २६ जनवरी २०२६, ७७वें गणतंत्र दिवस पर आर के कॉलेज, बचानी नगर, मालाड में स्वरचित कहानी पाठ का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने कार्यक्रम का प्रारंभ दीपार्चन के साथ किया। कुसुम तिवारी ने सरस्वती वंदना एवं गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशिकला पटेल ने की और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में फिल्म निर्देशक दिनेश श्रीवास्तव तथा विशेष अतिथि उद्योगपति अनिल कुमार मिश्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया जिसमें रचनाकार कृपाशंकर मिश्र, साहित्यकार डॉ. रामस्वरूप साहू, समाजसेवी डॉ. परमिंदर पाण्डेय, उद्योग जगत से जुड़े अनिल कुमार मिश्र, लोकमत के वरिष्ठ पत्रकार राकेशमणि त्रिपाठी का गणतंत्र ...