भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती संपन्न
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती संपन्न
जौनपुर
भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार 24 जनवरी 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वी जयंत्री राजेश पैलेश बखोपुर हरीपुर सुजानगंज जौनपुर में मनाई गई।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से युवा समाजसेवी अनिल शर्मा एवं समारोह अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू की उपस्थिति रही।वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने सादगी,ईमानदारी और सामाजिक न्याय को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया।कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने शिक्षा,सामाजिक समानता तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा को सरल और सुलभ बनाने के लिए मैट्रिक स्तर तक अंग्रेज़ी को वैकल्पिक विषय बनाया तथा समाज के वंचित कर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी नीतियाँ लागू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन गरीबों,किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी और सिद्धांतों पर अडिग रहने की भावना आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय,समानता व ईमानदारी के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जनपद सहित आस-पास के जिलों से सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति देते हुए भारत रत्न जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव शैलेंद्र शर्मा व सह संचालन मनोज शर्मा प्रधान महासचिव ने किया।अन्त में मुकेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा व राकेश शर्मा एव समस्त आयोजक समिति ने सभी का अभिवादन किया।
Comments
Post a Comment