स्व. पुष्पा प्रियदर्शिनी की प्रथम बरसी पर स्मृति सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

स्व. पुष्पा प्रियदर्शिनी की प्रथम बरसी पर स्मृति सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
धनबाद( झारखंड) 
 स्व. प्रियदर्शिनी 'पुष्पा' साहित्य कला एवं संस्कृति मंच, धनबाद के तत्वावधान मे धनबाद की लोकप्रिय कवयित्री व विद्वान सहित्यकारा स्व. पुष्पा प्रियदर्शिनी के प्रथम बरसी पर स्मृति सह सम्मान समारोह का आयोजन, जय प्रकाश नगर, गली नं- 1 स्थित राजकमल  प्लाजा में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का आयोजन व  संयोजन धनबाद के प्रमुख शिक्षाविद डॉ. श्याम किशोर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद की छात्र-कल्याण संकायध्यक्षा डॉ.  पुष्पा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि आर. एस. पी. कॉलेज, झरिया के प्राचार्य डॉ. नीलेश कुमार सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ.संगीता नाथ एवं साहित्यकारा श्रीमती प्रीति कर्ण ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम का उद्घाटन स्व. प्रियदर्शिनी पुष्पा, के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि बीबीएम कोयलांचल विश्वविद्यालय छात्र कल्याण संकायाध्यक्षा डॉ. पुष्पा कुमारी एवं विशेष अतिथि आर.एस. पी. कॉलेज झरिया के प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने किया   ! कार्यक्रम का शुरुआत डॉ. ज्योति कुमारी जी के मधुर सरस्वती वंदना से हुआ  !!  सहायक प्रोफेसर डॉ. मुकुंद रविदास ने प्रियदर्शिनी पुष्पा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला  ! 
इस अवसर पर 12 वरिष्ठ साहित्य विद्वत मनीषियों को सम्मानित किया गया जिसमे
प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौबे, आचार्य संजय सिंह 'चंदन ',  डॉ.अरविंद अंशुमान, डॉ. संगीता नाथ, डॉ.सुदेश चुग, डॉ .रत्ना वर्मा राज ,डॉ. नीरा प्रसाद, श्रीमती साधना सूद ,  श्रीमती नीरजा पप्पी, श्री शंभु शरण मंडल  को विशेष रूप से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर  सम्मानित किया गया  !! 
  
 श्रीमती सत्या वर्णवाल, श्री मनोज वर्णवाल 'अंजान' , श्री विश्वजीत विश्व किरण,श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती सरिता पांडेय' राजेश्वरी',श्रीमती पूर्णिमा सुमन, श्रीमती किरण अग्रवाल, श्रीमती सरिता सिंह ( जामताड़ा) , श्रीमती सुधा राजश्वी,  श्रीमती ममता सिंह ( महुदा) श्री अनंत महेन्द्र, श्रीमती अपर्णा सिंह ( जामताड़ा), श्री तुषार कश्यप, श्रीमती मंजु शरण मंजुल, डॉ. मुनमुन शरण, श्रीमती सुमन मिश्रा,श्री रमेश हंसमुख जी,डॉ. ज्योति कुमारी, श्रीमती पूजा रत्नाकर, डॉ. डॉली कुमारी, श्रीमती शालिनी झा , श्रीमती पूर्णिमा सुमन, समेत  कई कवियों एवं कवयित्रियों ने शानदार कविता पाठ किया, डॉ. सुदेश चुग ने " प्रियदर्शी थी दृष्टि में, दर्शानी थी, पुष्प सी कोमल मुस्कान " एवं डॉ. नीरा प्रसाद ने कहा कि हर छंद, हर कविता आपकी हमेशा याद दिलायेगी, प्रोफेसर डॉ. डी. के. चौबे ने अपनी गज़ल से भाव विभोर कर दिया, लोकप्रिय कवयित्री प्रीति कर्ण ने शानदार प्रस्तुति की, प्रसिद्ध सहित्यकारा व गज़लकारा डॉ.संगीता नाथ ने अपनी गज़ल से ढेरों तालियाँ बटोरी  !! प्रियदर्शिनी पुष्पा जी के छोटे बेटे और बिटिया ने भी अपनी कविता से भावुक कर दिया  ! 
सभी साहित्य मनीषियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्य प्रेमियों के लिए चाय, नास्ता, भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी  ! 
प्रियदर्शिनी पुष्पा साहित्य, कला एवं संस्कृति मंच, धनबाद के सचिव व मुख्य आयोजनकर्ता प्रोफेसर डॉ. श्याम किशोर प्रसाद जी ने सभी का स्वागत, अभिनंदन किया और अंत मे प्रोफेसर डॉ. राम चंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया  !

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न