Posts

पत्रकार चंद्रकांत दुबे के चाचा पन्नालाल दुबे का निधन

Image
पत्रकार चंद्रकांत दुबे के चाचा पन्नालाल दुबे का निधन जौनपुर।  मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे के  चाचा श्री पन्नालाल रामसिद्धि दुबे (७५ वर्ष) का बुधवार २३ नवंबर को दोपहर १२ बजे अकस्मात निधन हो गया। वे मुंबई बीएमसी में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । २१ नवंबर को ही वे मुंबई से अपने पैतृक गांव अपने कनिष्ठ भ्राता श्री के बरसी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक २३ नवंबर की सुबह खराब हो गई।उपचार हेतु स्वजन आनन फानन में जौनपुर लेकर गए , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व दुबे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके पुत्र डॉ. विपिन दुबे(एमबीबीएस एमडी) मुंबई के शताब्दी अस्पताल में डॉक्टर हैं। स्वर्गीय दुबे का अंतिम संस्कार काशी में मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बाकी सभी क्रिया कर्म उनके गृहावास, ग्राम-दौलतपुर, खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा।

पदमश्री पुरस्कार प्राप्त पोपटराव पवार यांच्या हस्ते गणेश सलवदे सरांना मुंबई भूषण पुरस्कार (आदर्श शिक्षक) प्राप्त*

Image
*पदमश्री  पुरस्कार प्राप्त पोपटराव पवार यांच्या हस्ते गणेश सलवदे सरांना मुंबई भूषण पुरस्कार (आदर्श शिक्षक) प्राप्त* ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन यांच्याकडून दिला जाणारा राज्यस्तरीय शिक्षक सन्मान सोहळा दि.26 नोव्हेंबर 2022 रोजी अण्णाभाऊ साठे सभागृह , पुणे या ठिकाणी आयोजित करण्यात आला होता .त्या प्रसंगी राज्यातील एकूण 33 जिल्हातील शिक्षकांचा सन्मान पदमश्री  पुरस्कार प्राप्त पोपटराव पवार यांच्या हस्ते करण्यात आला होता . मुंबई विभागातून आपल्या बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबईत ,कलेक्टर कॉलनी मनपा हिंदी माध्यमिक शाळेतील कार्यरत शिक्षक यांच्या शिक्षण क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरी केल्याबद्दल मुंबई जिल्ह्यातून गणेश सलवदे सरांना मुंबई भूषण  (आदर्श शिक्षक) पुरस्कार देऊन गौरव करण्यात आला.

सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न

Image
सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न मुंबई:सायन कोलीवाडा स्थित के.डी.गायकवाड मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाळा क्रमांक 2 के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार भगवती प्रसाद चौबे का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह शाळा के सभागृह में आयोजित किया गया। समारोह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका स्कूलों के सुप्रसिद्ध विभाग निरीक्षक जगदीश एन.गायकवाड सर , विभाग निरीक्षक श्रीमती राजकुमारी गिरी मैडम,शा.शि.विभाग निरीक्षक मधुकर माली सर, शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ बेचू तिवारी , सत्यदेव  सूर्य कुमार यादव,ओमप्रकाश मिश्रा, सुप्रसिद्ध मुख्याध्यापिका लक्ष्मी वी. पोटे,कट्टा अनसूया, वसंती डेविड,राकेश पाठक , श्रीकांत यादव,राजेश रहांगडाले, प्रशांत मामीड वार, पंजाब राव साबले,मिलेश सहारे,  विश्वास चौहान, विजय प्रताप मिश्र,राजोल कुमार मिश्रा सहित अनेकों शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों ने श्री चौबे सर का शाल , श्रीफल , पुष्प गुच्छ और भेट वस्तु देकर सत्कार किया।सभी ने उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के मंगलमय जीवन की कामना की है।

पंचगनी-महाबलेश्वर की खूबसूरती बनी पाठ्यक्रम का हिस्सा

Image
पंचगनी-महाबलेश्वर की खूबसूरती बनी पाठ्यक्रम का हिस्सा                 महाराष्ट्र के पर्वतीय स्थलों में पंचगनी-महाबलेश्वर की नैसर्गिक छटा मन को सुकून देने वाली है। वन प्रदेश की श्यामल हरीतिमा अपने-आप में रमणीय है।यहां आकर प्रकृति-प्रेमी बच्चों की तरह चहकने लगते हैं। पसरी हुई नीली घाटियां मन को बरबस अपनी ओर खींचती हैं।सुदूर रजत-रेख-सा गिरता हुआ झरना अपनी मस्ती में गुनगुनाता रहता है।यहां की अमराइयों में गुठलियां बांझ नहीं बल्कि धरती का 'हिरण्यगर्भा रूप' अपने सर्वोत्तम रूप में मौजूद है।कलरव करते पक्षियों के संगीत पर कुलांचे भरते मृग मनोहारी लगते हैं ।रुपहले पर्दे वाली आकाश की नीलिमा और छिटकी हुई हरियाली हर कोई अपनी झोली में समेट लेना चाहता है। यात्रावृत्तकार डॉ. जीतेन्द्र पाण्डेय ने अपनी इसी रचनात्मक यात्रा को बड़े ही मनमोहक अंदाज़ में 'स्पंदन' शीर्षक में संजोया है।                     आईसीएसई और सीबीएससी बोर्ड के लिए निर्मित पाठ्यपुस्तक 'मैथिली' की कक्षा आठवीं में 'स्पंदन'...

संविधान दिवस पर बांद्रा के आरडी नेशनल कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Image
संविधान दिवस पर बांद्रा के आरडी नेशनल कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन मुंबई । ' संविधान दिवस', 26 नवंबर के अवसर पर बांद्रा के आर डी नेशनल कॉलेज में विविध कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों जागरूकता बधाई गई। कुल 363 छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम को इतिहास विभाग के डा जेनिफर रोड्रिग्स, डॉ किरण सावंत, फांइडेशन कोर्स और राजनीति शास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ रवि रमेशचंद्र शुक्ल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। सबसे पहले सभी ने संविधान की "प्रस्तावना" पढ़कर शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर कंपीटिशन, पुस्तक प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और अतिथि व्याख्यान हुए। अतिथि वक्ता के रूप में जेएनयू दिल्ली के सहायक प्राध्यापक डॉ अभिजीत द्विवेदी ने " विउपनिवेशीकरण और भारतीय संविधान " विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा, " भारतीय संविधान भारत की शाश्वत संस्कृति और मूल्यों का प्रतिबिंब है। इसीलिए भारत औपनिवेशी विचारों से स्वयं को आजाद करके, स्वयं को एक सफल लोकतंत्र बना पाया है।"  कार्यक्रम ...

जैन सोसायटी में समाजसेवी डॉ अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न।

Image
जैन सोसायटी में समाजसेवी डॉ अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न।    मुंबई :सायन जैन सोसायटी स्थित लायन ताराचंद बाप्पा अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी और अस्पताल के संस्थापक डॉ. अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को इलाज के लिए एक योजना लांच की गई।  प्रतिमा का अनावरण शन्मुखानंद हाल के चेयरमैन डा. वी. शंकर ने किया ।इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इलाज के लिए तथा जिनके परिवार के पास ऑरेंज राशन कार्ड नहीं है उनके भी इलाज हो सके इसलिए 'लायन अशोक मेहता पेशेंट्स रिलीफ फंड ' नाम से योजना लांच की गई । गौरतलब हो कि डॉ. अशोक मेहता 2005 /2006 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड  इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रेसिडेंट और मुंबई के पूर्व शेरीफ भी रह चुके हैं ,अस्पताल के चेयरमैन डॉ .भरत पाठक ने अस्पताल की विस्तृत जानकारी दी।   इस अवसर पर लायन संजय चूरी ,मुंबई के पूर्व शेरीफ डॉ. जगन्नाथ हेगड़े ,निकुंज मेहता ,श्रीमती कोकिला मेहता ,शीतल मेहता ,वसंत खेतानी ,अतुल संघवी , सीमा डालमिया के साथ ही ...

वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार चौबे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

Image
वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार चौबे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न मुंबई:सायन कोलीवाडा स्थित के.डी.गायकवाड मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाळा क्रमांक 2 के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार भगवती प्रसाद चौबे का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह शाळा के सभागृह में आयोजित किया गया। समारोह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका स्कूलों के सुप्रसिद्ध विभाग निरीक्षक जगदीश एन.गायकवाड सर , विभाग निरीक्षक श्रीमती राजकुमारी गिरी मैडम,शा.शि.विभाग निरीक्षक मधुकर माली सर, शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ बेचू तिवारी , सत्यदेव  सूर्य कुमार यादव,ओमप्रकाश मिश्रा, सुप्रसिद्ध मुख्याध्यापिका लक्ष्मी वी. पोटे,कट्टा अनसूया, वसंती डेविड,राकेश पाठक , श्रीकांत यादव,राजेश रहांगडाले, प्रशांत मामीड वार, पंजाब राव साबले,मिलेश सहारे,  विश्वास चौहान, विजय प्रताप मिश्र,राजोल कुमार मिश्रा सहित अनेकों शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों ने श्री चौबे सर का शाल , श्रीफल , पुष्प गुच्छ और भेट वस्तु देकर सत्कार किया।सभी ने उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के मंगलमय जीवन की ...