पत्रकार चंद्रकांत दुबे के चाचा पन्नालाल दुबे का निधन

पत्रकार चंद्रकांत दुबे के चाचा पन्नालाल दुबे का निधन
जौनपुर।  मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे के  चाचा श्री पन्नालाल रामसिद्धि दुबे (७५ वर्ष) का बुधवार २३ नवंबर को दोपहर १२ बजे अकस्मात निधन हो गया। वे मुंबई बीएमसी में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । २१ नवंबर को ही वे मुंबई से अपने पैतृक गांव अपने कनिष्ठ भ्राता श्री के बरसी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक २३ नवंबर की सुबह खराब हो गई।उपचार हेतु स्वजन आनन फानन में जौनपुर लेकर गए , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व दुबे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके पुत्र डॉ. विपिन दुबे(एमबीबीएस एमडी) मुंबई के शताब्दी अस्पताल में डॉक्टर हैं। स्वर्गीय दुबे का अंतिम संस्कार काशी में मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बाकी सभी क्रिया कर्म उनके गृहावास, ग्राम-दौलतपुर, खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन