सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न
सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न
मुंबई:सायन कोलीवाडा स्थित के.डी.गायकवाड मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाळा क्रमांक 2 के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश कुमार भगवती प्रसाद चौबे का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह शाळा के सभागृह में आयोजित किया गया। समारोह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका स्कूलों के सुप्रसिद्ध विभाग निरीक्षक जगदीश एन.गायकवाड सर , विभाग निरीक्षक श्रीमती राजकुमारी गिरी मैडम,शा.शि.विभाग निरीक्षक मधुकर माली सर, शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ बेचू तिवारी , सत्यदेव सूर्य कुमार यादव,ओमप्रकाश मिश्रा, सुप्रसिद्ध मुख्याध्यापिका लक्ष्मी वी. पोटे,कट्टा अनसूया, वसंती डेविड,राकेश पाठक , श्रीकांत यादव,राजेश रहांगडाले, प्रशांत मामीड वार, पंजाब राव साबले,मिलेश सहारे, विश्वास चौहान, विजय प्रताप मिश्र,राजोल कुमार मिश्रा सहित अनेकों शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों ने श्री चौबे सर का शाल , श्रीफल , पुष्प गुच्छ और भेट वस्तु देकर सत्कार किया।सभी ने उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के मंगलमय जीवन की कामना की है।
Comments
Post a Comment