जैन सोसायटी में समाजसेवी डॉ अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न।

जैन सोसायटी में समाजसेवी डॉ अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न।
  
मुंबई :सायन जैन सोसायटी स्थित लायन ताराचंद बाप्पा अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी और अस्पताल के संस्थापक डॉ. अशोक मेहता की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को इलाज के लिए एक योजना लांच की गई।  प्रतिमा का अनावरण शन्मुखानंद हाल के चेयरमैन डा. वी. शंकर ने किया ।इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इलाज के लिए तथा जिनके परिवार के पास ऑरेंज राशन कार्ड नहीं है उनके भी इलाज हो सके इसलिए 'लायन अशोक मेहता पेशेंट्स रिलीफ फंड ' नाम से योजना लांच की गई । गौरतलब हो कि डॉ. अशोक मेहता 2005 /2006 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड  इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रेसिडेंट और मुंबई के पूर्व शेरीफ भी रह चुके हैं ,अस्पताल के चेयरमैन डॉ .भरत पाठक ने अस्पताल की विस्तृत जानकारी दी।
  इस अवसर पर लायन संजय चूरी ,मुंबई के पूर्व शेरीफ डॉ. जगन्नाथ हेगड़े ,निकुंज मेहता ,श्रीमती कोकिला मेहता ,शीतल मेहता ,वसंत खेतानी ,अतुल संघवी , सीमा डालमिया के साथ ही अनेक गणमान्य उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन