सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस – श्रीनिवासानंद महाराज

सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
– श्रीनिवासानंद महाराज

मुंबई। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वरदान साबित हुए हैं। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को दीपावली से पहले पांच – पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर फडणवीस ने राजधर्म का पालन करते हुए एक मिसाल कायम की है। मानव धर्माचरण समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवासानंद महाराज ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को न सिर्फ सहायता राशि दी है, बल्कि आत्महत्या के लिए मजबूर किसानों के परिजनों को सहायता निधि के जरिए बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मजदूरों के परिवारों को मुंबई के लोअर परेल इलाके के बीडीडी चॉल में ऐन धनतेरस के दिन नए घरों की चाबियां सौपकर उनकी दिवाली में चार चांद लगा दिए। 557 परिवारों को 160 वर्गफीट की खोली से 500 वर्गफीट के मालिकाना 2 बीएचके फ्लैट में भेजकर इन परिवारों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि किसानों के 48000 करोड़ के पुराने बिल को माफ कर बहुत बड़ा फैसला लिया है। फडणवीस की यह बात कि 5000 रुपए से पूरे नुकसान की भरपाई नहीं होगी, मगर इससे उन्हें तुरंत राहत मिलेगी, इससे मैं स्वयं बहुत प्रभावित हूं। श्री महाराज ने कहा कि दीपावली के दिन उन्होंने स्वयं किसानों के साथ त्यौहार मना कर यह साबित कर दिया कि उनके मन में किसानों के प्रति आदर व सम्मान का भाव है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन