शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन
शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका एम्.पी.एस. हिंदी शाला , गोवंडी से सेवानिवृत्त हुई शिक्षा के द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली
राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत आदर्श प्रधानाध्यापिका एवं पत्रकारिता कोर्स की गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री ललिता गुलाटी का शुक्रवार,दि.03 अप्रैल को 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। उनके भाई देवेन्द्र गुलाटी, राजू गुलाटी, भतीजे बिट्टू और गौरव के साथ ही पूर्व शिक्षणाधिकारी प्रकाश च-हाटे , पूर्व उप शिक्षणाधिकारी जयश्री यादव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिक्षाविद रामहित यादव, राष्ट्रपति पुरस्कृत आदर्श मुख्याध्यापिका पुष्पा दुबे , सेवानिवृत्त शिक्षक व एडवोकेट डॉ. विद्यासागर यादव, समाजसेवी शिक्षाविद चंद्रवीर बंशीधर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेश यादव, नरसिंह सर , नवनाथ जाडकर सर , तथा गोवंडी एम्.पी.एस. हिंदी शाला परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षा जगत से जुड़े तमाम शिक्षक व समाज सेवक उपस्थित थे। उनका अंतिम संस्कार देवनारपाड़ा श्मशान भूमि ( गोवंडी ) में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई देवेन्द्र गुलाटी ने दिया।
Comments
Post a Comment