कुलपति प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का स्वागत किया गयाप्रोफेसर त्रिपाठी को पाकर कुलपति पद गौरवांवित हो गया - रामकृष्ण त्रिपाठी

कुलपति प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का स्वागत किया गया
प्रोफेसर त्रिपाठी को पाकर कुलपति पद गौरवांवित हो गया - रामकृष्ण त्रिपाठी

जौनपुर।पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के संरक्षक प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी का जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम जौनपुर आगमन पर पीठ के सदस्यों ने रविवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया।पीठ के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कुलपति के रूप में स्वागत करते हुए शुभकामना दी और विश्वविद्यालय के उत्कर्ष की कामना की।पंडित जी ने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी विद्वान्, सरल एवं सहज व्यक्ति हैं।कुलपति पद उन्हें पाकर गौरवांवित हो गया।
पीठ के प्रमुख सदस्य एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र,ब्राह्मण चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,एडवोकेट अश्वनी दुबे,पूर्व प्रवक्ता विनोद सिंह, डॉक्टर रामजी तिवारी, प्रबंधक लिटिल फॉक्स स्कूल रवि श्रीवास्तव, पत्रकार देवी सिंह सोनू, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह,पूर्व डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी,कलेक्ट्रेट के पूर्व कर्मचारी अशोक मिश्र,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रवक्ता डॉ. राजन त्रिपाठी आदि ने स्वागत कर शुभकामना दी।जनपद से बाहर होने के कारण पीठ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी एवं सदस्य अश्वनी तिवारी ने दूरभाष पर बधाई दी।
इस अवसर पर प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने कहा कि यह उनका 16 वाँ पद है।पद आने और जाने वाले होते हैं इसलिए पद में लिप्त न होकर ईश्वर द्वारा प्रदत्त पद के दायित्वों का निर्वहन सत्यनिष्ठा से करनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन