अपहृत तीन गार्डों को पुलिस ने कराया मुक्त #एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने मीडिया बाइट में पूरा विवरण बताया

अपहृत तीन गार्डों को पुलिस ने कराया मुक्त 
#एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने मीडिया बाइट में पूरा विवरण बताया 

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक द्वारा तीन सुरक्षा गार्डों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एडीशनल डीसीपी मध्य ज़ोन  जितेन्द्र कुमार दुबे ने मीडिया को बताया कि,क्राइम टीम लखनऊ, सर्विलांस सेल मध्य जोन और थाना महानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीनों अपहृत गार्डों को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक राहुल कुमार वर्मा का अपने सुपरवाइजर से पुराना विवाद तथा बकाया धनराशि के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने तीन सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाया। गार्ड आशीष सिंह को महानगर स्थित गीता कुंज सोसाइटी से जबरन कार में बैठाकर अगवा किया गया। इसके बाद सुरेंद्र कुमार मिश्रा और भूपेंद्र शुक्ला को भी अलग-अलग स्थानों से उठा लिया गया।

तीनों गार्डों को जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण मंडपम के प्रथम तल पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को सकुशल मुक्त कराया। इसके बाद रामराम बैंक चौराहे के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार वर्मा, विश्वनाथ सिंह, दीपक वर्मा और देशराज के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार (UP-40-AS-2918), चार मोबाइल फोन, दो पर्स, तीन घड़ियां तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संबंधित प्राधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस पूरी कार्यवाही में डीसीपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन तथा एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण, एसीपी महानगर , क्राइम टीम लखनऊ, सर्विलांस सेल मध्य जोन और थाना महानगर पुलिस की अहम भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन