मुंबई पुस्तक मेले में पहुंची नवकुंभ एक संकल्प पत्रिका
मुंबई पुस्तक मेले में पहुंची नवकुंभ एक संकल्प पत्रिका
मुंबई
महानगर में साहित्यकारों एवं पाठकों हेतु मुंबई विश्वविद्यालय कालिना के प्रांगण में पुस्तक प्रदर्शनी समारोह का आयोजन विगत 22 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2826 तक प्रशासन द्वारा रखा गया।जिसके संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी रहे जिनके मार्गदर्शन में भव्य पुस्तक मेला आयोजित हुआ जहां महानगर के साहित्यकारों, पाठकों संग विद्यालय के बच्चों की भीड़ देखी गई। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप तथा जनहित इंडिया न्यूज़ मुंबई प्रतिनिधि मुन्ना यादव मयंक द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी में आर पब्लिकेशन, राजकमल पब्लिकेशन,वाणी प्रकाशन, दिल्ली की मशहूर प्रलेक प्रकाशन सहित सैकड़ों प्रकाशनों से साक्षात्कार हुआ। पुस्तक मेले में बच्चों के पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकों सहित ग़ज़लों,गीतों, कविताओं,कहानियों की पुस्तकें देखी गई। पुस्तकों के लेखकों की बात की जाए तो आदिकालीन,मध्यकालीन, आधुनिकालीन,समकालीन तथा वर्तमान नई कविता युग के लेखकों का समावेश था। सभी लेखकों की उत्कृष्ट पुस्तकें स्टाल पर लगी हुई मिली। उक्त पुस्तक मेले में महानगर के उत्कृष्ट साहित्यकार एवं पत्रकार राजेश विक्रांत,संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी,हिन्दी साहित्य अकादमी कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे,प्रकाशक रामकुमार,डॉ प्रमोद पल्लवित, आनंद पाण्डेय केवल,बीनू त्रिपाठी,लक्ष्मी यादव,जनहित इंडिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव मयंक,नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान अध्यक्ष अनिल कुमार राही,हैरान जौनपुरी,दिनेश्वर माली सहित अनेकों साहित्यकारों से मुलाक़ात एवं साक्षात्कार हुआ। पुस्तक मेले में नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने "नवकुंभ एक संकल्प" पत्रिका संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत जी सहित अनेकों ख्यातिलब्ध साहित्यकारों को भेंट किया।
Comments
Post a Comment