नारायण सेवा मंडल द्वारा नव दिवस होगा रामकथा का आयोजन
नारायण सेवा मंडल द्वारा नव दिवस होगा रामकथा का आयोजन
ठाणे
डोंबिवली शहर स्थित राम मंदिर रोड,श्रीराम मंदिर प्रांगण जूना डोंबिवली के संयोजन में डोंबिवली पश्चिम रेतीबंदर रोड मोठागांव में आगामी 14 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं मार्गदर्शक मनोज तिवारी ने बताया कि कथा वाचक के रुप में काशी विश्वनाथ की पवित्र भूमि काशी से आचार्य विष्णुकांत शास्त्री बनारस की विशेष उपस्थिति रहेगी जिनके मुखारविंद से रामकथा का पठन-पाठन होगा। उक्त रामकथा का आयोजन कर रहे सुरेश मिश्रा ने सनातनी रामभक्तों से निवेदन किया है कि उक्त आयोजन में डोंबिवली निवासी सहित मुंबई महानगर के अन्य शहरों से भी नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति हो। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि राममंदिर प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ आयोजित किया जाता है।
Comments
Post a Comment