'आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान' तथा 'स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान' दोनों पुस्तकें श्रेष्ठ-प्रेम शुक्लआचार्य पवन त्रिपाठी व राजेश विक्रांत का कार्य ऐतिहासिक-प्रकाश मेहता
'आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान' तथा 'स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान' दोनों पुस्तकें श्रेष्ठ
-प्रेम शुक्ल
आचार्य पवन त्रिपाठी व राजेश विक्रांत का कार्य ऐतिहासिक
-प्रकाश मेहता
मुंबई: नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया आयोजित मुंबई पुस्तक महोत्सव के पांचवे दिन लेखक मंच पर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व महोत्सव के मुख्य आचार्य पवन त्रिपाठी तथा सुप्रसिद्ध लेखक पत्रकार राजेश विक्रांत द्वारा लिखित पुस्तकों 'आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान' तथा 'स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान' पर आयोजित परिसंवाद में विशेष वक्ता के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व आवास मंत्री प्रकाश मेहता ने आचार्य पवन त्रिपाठी एवं राजेश विक्रांत का यह कार्य ऐतिहासिक महत्व का है। दोनों पुस्तकें स्वतंत्रता संग्राम में मुंबई की भूमिका की गहराई से पड़ताल करती हैं।
मुंबई को लघु भारत बताते हुए मुख्य वक्ता व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने राजेश विक्रांत की लेखन प्रतिभा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोपहर का सामना के शुरुआती दौर में जब वैचारिक लेखकों की कमी थी और पत्रकारों के बहिष्कार का दबाव था, तब राजेश विक्रांत ने अर्थव्यवस्था, अपराध, खेल सहित विभिन्न विषयों पर नियमित रूप से मौलिक और पठनीय लेख लिखकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे उन चुनिंदा लेखकों में थे, जो किसी भी विषय पर गंभीरता और परिश्रम से लिख सकते थे। आज राजेश विक्रांत के खाते में 22 पुस्तकें दर्ज हैं और उन्होंने मुंबई के इतिहास, समाज व संस्कृति पर 7 महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी के साथ मिलकर उन्होंने आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान तथा "स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान" का सृजन किया है। दोनों पुस्तकें श्रेष्ठ उपक्रम हैं। मैं इन दोनों लेखकों से अपील करूंगा कि अगली पुस्तक मुंबई तथा विभाजन विभीषिका पर लिखें।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। शॉल व पुस्तक से अतिथियों का स्वागत नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के सहायक निदेशक संपत कुमार ने किया। इस अवसर पर "स्वातंत्र्य लढ्यात मुंबईचे योगदान" की अनुवादिका पल्लवी शिंदे माने तथा प्रकाशक भारत पब्लिकेशन के मानद निदेशक आफताब आलम का भी सम्मान किया गया। अनुवादिका के स्थान पर उनके पिता रघुनाथ शिंदे ने यह सम्मान ग्रहण किया।
प्रेम शुक्ल ने यह भी कहा कि मुंबई में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू, गुजराती, बंगाली, ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी सहित अनेक भाषाओं के समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं।और पुस्तकें लिखी जाती हैं। ऐसे बहुभाषी शहर में विभिन्न भाषाओं के लोगों का एक ही पुस्तक महोत्सव में एकत्र होना ऐतिहासिक अवसर है। पहले वर्ष मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से उम्मीद है कि यह आयोजन हर साल होगा और आयोजकों को इसे निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय किताबें खरीदने की आर्थिक क्षमता नहीं थी। इसलिए रद्दी की दुकानों से किलो के भाव पुस्तकें खरीदकर पढ़ने की भूख मिटाते थे। ऐसे में आज इतने सुव्यवस्थित और भव्य पुस्तक मेले में मनपसंद किताबें खरीदने का अवसर किसी पंचसितारा दावत से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के पास किताबें खरीदने की क्षमता है। अभिभावकों को बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकें खरीदने और पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पुस्तकें खरीदने पर किया गया खर्च कभी व्यर्थ नहीं जाता।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो राम बख़्श, गीता भारती फेम पंडित मुस्तफा आरिफ, कवि डॉ मुकेश गौतम, कमलेश पाण्डेय तरुण, राजेश ऋतुपर्ण, लक्ष्मीकांत कमल नयन, अजय शुक्ल बनारसी, रवि यादव, एड राजीव मिश्र मधुकर, राजू मिश्र कविरा, पत्रकार अभय मिश्र, शेषनाथ सिंह, संतोषी गुलाबकली मिश्र, आदित्य दुबे, सुनील सिंह, आनंद मिश्र, शिरीष उपाध्याय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सरताज मेहदी, मनीषा गुरव, महेश पोल, नीलेश मोरे, आदित्य दुबे, डी एस मिश्र राज, उदयभान पाण्डेय, राकेश निर्मोही, गिरीश यादव, शामी एन इरफ़ान, सलाम शेख, संगीता दुबे, अनुपम मिश्र, आस्था मिश्र, देवांशी मिश्र, वेदिका मिश्र, देवांश मिश्र, प्रियंका मिश्र, के के त्रिपाठी, एड विजय सिंह, लक्ष्मी यादव, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की महिला सह प्रमुख कोमल जायसवाल, लेखक राजीव रोहित, गुड्डू पाठक, प्रेम अग्रवाल, सोनू त्यागी, दीपिका ओझा, डॉ अशोक तिवारी, शरद नानल, प्रकाशक रामकुमार एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद धर द्विवेदी समेत अनेक महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश विक्रांत ने किया।
Comments
Post a Comment