जीजीआईसी विकास नगर की छात्राओं ने किया लक्मे सैलून का शैक्षिक भ्रमण

जीजीआईसी विकास नगर की छात्राओं ने किया लक्मे सैलून का शैक्षिक भ्रमण
लखनऊ। नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण 'ब्यूटी एंड वेलनेस' के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विकास नगर की छात्राओं को प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा के नेतृत्व में गोमती नगर स्थित लक्मे सैलून का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
लक्मे सैलून, विवेक खंड, गोमती नगर की चेयरमैन अनीता मिश्रा ने प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा का पुष्पगुच्छ एवं चॉकलेट भेंटकर स्वागत किया। साथ ही सभी छात्राओं का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
विद्यालय की प्रशिक्षिकाओं कंचन लता सिंह एवं प्रीति रावत के साथ पहुंचीं 40 छात्राओं ने ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने अनीता मिश्रा से विशेष रूप से जाना कि ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर कैसे बनाया जा सकता है।
इस दौरान छात्राओं को ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर केयर तथा स्वास्थ्य एवं सौंदर्य को बनाए रखने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने प्रायोगिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
छात्राओं के खिले चेहरे, उत्साह और जिज्ञासा ने इस शैक्षिक भ्रमण की सार्थकता को प्रदर्शित किया। वास्तव में, ऐसे एक्सपोजर विजिट छात्राओं को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावसायिक दुनिया को समझने, अपनी रुचि पहचानने और भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर तलाशने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन