*कितना सारा दर्द है.....!*

*कितना सारा दर्द है.....!*

दो रोटी .....दो जून की....
मिलती रहे सुकून की....
इस खातिर ही तो.....!
हम मर्दों ने यह कभी न देखा....
गरम है मौसम कितना....?
या फिर कितना सर्द है....
पर....उनकी ज़िद तो देखो....
उनके सर में अब जो दर्द है....!
बड़ी आसानी से यह कह जाती...
कि इसका कारण मर्द है......
हमने समेटा....खुद को प्यारे...
सबकी खातिर कुछ करने की....
चूल्हे पर तवा चढ़ा रहे....
इस आशा में फ़िकर नहीं की
हमने जीने-मरने की...पर...
देखो तो आज हमारे सामानों की
बना रही वह फर्द है....
यही नहीं प्यारे....
कहती है वह... हर चौराहे पर...
एक कचौड़ी...और दो समोसा...!
इन मर्दों का क्या भरोसा...
वह भी तब.. .जबकि चारों ओर..
मर्द ही....उसका हमदर्द है...
और तो और....देख रही है वह...
यह सच भी...अपनी ही नज़रों से.
कि गाय यहाँ...गऊ है कहलाती..
और..चहुँ दिस लाठी खाता बर्द है
कारण इसका कहते हैं बुजुर्ग...!
कि...जिसे चाहिए पर्दे में रहना..!
आज वही...सड़कों पर बेपर्द है...
अब विचार करो प्यारे मित्रों....!
किस्मत कितनी प्यारी है....
जग में हम मर्दों की....
बनते कभी हम प्रियतम प्यारे
फिर...ए जी...ओ जी...और...
सुनो जी से...जाते हर रोज पुकारे
फिर डार्लिंग कहकर...
हम मर्दों को वे ख़्वाब दिखाते...
बदली है अब दुनिया उनकी...
बना के हमको वे बाबू सोना ....!
कभी पहाड़ से नीचे कर जाते
या फिर धोखे से....उनके हाथों से
हम कोने वाले नीले ड्रम में समाते
अब तो तुम सब....प्यारे मित्रों....
समझ गए होगे ...यह कि....!
मर्दों के जीवन में....इस धरती पर
कितना सारा दर्द है......
कितना सारा दर्द है.....
(समकालीन अभिव्यक्ति मात्र...)

रचनाकार....
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त,लखनऊ

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन