पिता एवं पुत्री ने बिंद समाज विकास संघ की ली सदस्यता

पिता एवं पुत्री ने बिंद समाज विकास संघ की ली सदस्यता 
मुम्बई,
सामाजिक संस्था बिंद समाज विकास संघ के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 26 नवंबर 2027 गुरुवार को पिता राम मूर्ति बिंद और पुत्री पूनम बिंद ने बिंद समाज विकास संघ के स्थानिक कार्यालय दादर वेस्ट में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद के कर कमलों सदस्यता ग्रहण किया।राम मूर्ति बिंद व पूनम बिंद ग्राम सभा सोराव, पोस्ट प्रतापपुर, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं,यह मुंबई के वर्ली विलेज में रहकर जीवकोपार्जन के साथ-साथ बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए समाज के कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहते हैं।इन्होंने बिंद समाज विकास संघ के पदाधिकारीयों को बताया कि संघ ने हम सभी को सदस्य बना कर देश और समाज के प्रति समाज सेवा करने का एक अच्छा अवसर दिया है, संघ के निति और नियमों के अनुसार, हम सब मिलकर परिवार समाज और संगठन को, शिक्षा स्तर, सामाजिक स्तर, राजनीतिक स्तर, से मजबूत करेंगे, इन्होंने संघ और पदाधिकारीयों को सदस्य बनाने पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन