मध्य जोन में एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मध्य जोन में एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लखनऊ। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर मध्य जोन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जोन जितेन्द्र कुमार दुबे ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं महत्त्वपूर्ण स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डिप्टी एसपी अंकित कुमार, डिप्टी एसपी प्रदीप कुमार एवं निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को सतर्कता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन