*भारत समान देश कोई और नहीं**------- मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश*

*भारत समान देश कोई और नहीं*
*------- मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश*
बिल्कुल नया नया पुराना दौर नहीं है।। 
पहले सा तरीका नहीं है तौर नहीं है।। 
किसकी विसात है जो हमें आंख दिखाये-
भारत समान देश कोई और नहीं है।।

शामिल है खून में ये खुरापात करेंगे।। 
हंस हंस के मीठी मीठी महज़ बात करेंगे।। 
विश्वास कभी करना नहीं देशवासियों-
रहना सचेत वर्ना भितरघात करेंगे।।

जोडे़ंगे नहीं तोड़ने का काम करेंगे।। 
कोशिश यही है देश को बदनाम करेंगे।। 
बस एक ही है लक्ष्य कि कुर्सी मिले कैसे-
सत्ता के लिए खुद को भी निलाम करेंगे।।

निर्लज्ज हो गये हैं लाज शर्म नहीं है।। 
दीनों ईमान और कोई धर्म नहीं है।।
मानेंगे नहीं घात करेंगे जरूर ये-
गद्दारी से बढ़ कर कोई अधर्म नही हैं।। 

ऊंचा जगत में आन बान शान करेंगे।। 
हिन्दू हैं हिदुस्तान पर अभिमान करेंगे।। 
अर्पित गिरीश तन मन धन प्राण ये जीवन-
माँ भारती की आरती गुनगान करेंगे।।

हम अपने खानदान कुल की रीति कहेंगे।। 
हारे हैं बार -बार मगर जीत कहेंगे।। 
आदत से बाज आयेगें कैसे गिरीश हम-
जो भी कहेंगे सत्य के विपरीत कहेंगे।।

-----------गिरीश जौनपुर
---------------9919667469

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन