कल्याण में साहित्यकार के सम्मान में आयोजित हुई कविगोष्ठी
कल्याण में साहित्यकार के सम्मान में आयोजित हुई कविगोष्ठी
ठाणे
जनपद के कल्याण शहर में विगत दिनों दुर्ग छत्तीसगढ़ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार छत्रसाल बडारिया के सम्मान में कविगोष्ठी का आयोजन कल्याण की प्रसिद्ध गज़लकार सुमंगला सुमन के निवास वाधवा हाइट गोड रेज हिल खडकपाडा कल्याण पश्चिम में किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा.रामजी लाल वर्मा ने किया।सरस्वती वंदना भक्त कवि महेन्द्र मिश्रा, मंगलाचरण रामजी लाल वर्मा एवं संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री सत्यभामा सिंह ज़िया ने किया।कवि संजय द्विवेदी ने छंद मुक्तक,ममता राजौरिया ने नारी की महत्ता का वर्णन,मुख्य अतिथि छत्रसाल बडारिया ने अपनी साहित्य सेवा का वर्णन कर काव्य कुशलता का परिचय दिया।आयोजक ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का शाल पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।श्रोताओं में सीताराम बोकाडे,अनुलता बडारिया, प्रीति ताम्रकार,मनीष ताम्रकार आदि उपस्थित थे। सभी ने तालियाँ बजाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।अन्त में आयोजक सुमंगला सुमन ने उपस्थित सभी कवि,कवयित्रियों एवं श्रोताओं का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया।
Comments
Post a Comment