संविधान दिवस के उपलक्ष में उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा

संविधान दिवस के उपलक्ष में उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा
मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास के निर्देश पर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गोरेगांव विधान सभा में संविधान दिवस के उपलक्ष मे तिरंगा मार्च एवम् ध्वज वंदन का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव के आयोजन मे संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा अन्नाभाऊ साठे चौक भगत सिंह नगर क्रमांक 1, से शुरू होकर मोतीलाल नगर क्रमांक 1 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वज वंदन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी एमए सलाम के कर कमलों द्वारा ध्वज वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवम् उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष जयश्री रणदिवे,जक्की उल्लाह कुरैशी, शिवधर शुक्ला,जाहिदा खान, जय कुमार सिंह, राज गुप्ता, गजानन लाड, बजरंगी यादव, राजकुमार गुप्ता, अनिल शुक्ला, ज्ञानचंद्र यादव,विलाश इंडुलकर के साथ भारी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आए हुए सेवादल कार्यकर्ताओं का रामसेवक यादव ने आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन