गृह मंत्री अमित शाह से सपत्नीक मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
गृह मंत्री अमित शाह से सपत्नीक मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
नई दिल्ली। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कल अपनी धर्मपत्नी तथा सोईथा कला की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती संजू मिश्रा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंनेअमित शाह को पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक विजय की प्रतीकात्मक तस्वीर देकर उनका सम्मान किया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बात करते हुए रमेश चंद्र ने कहा कि भारतीय राजनीति के कुशल रणनीतिकार अमित शाह जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन लिया। उनके कुशल नेतृत्व, अद्वितीय संघटनात्मक क्षमता, दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से नई ऊर्जा उत्साह एवं जन सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment