बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया

बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया 
रायबरेली। जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी-ऊंचाहार के पद पर आशीष कुमार पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी प्रभार आवंटन आदेश के तहत उन्हें ऊंचाहार विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि आशीष कुमार पाण्डेय इससे पूर्व लखमीपुर-खीरी के धौरहरा ब्लाक में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मालूम हो कि भदोही जनपद के डीघ ब्लाक के बेरवा पहाड़पुर गाॅंव के मूल निवासी बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय वर्तमान झूंसी, प्रयागराज के निवासी हो गये हैं। बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासनप्रियता के लिए पहचाने जाते हैं। अपने दायित्वों के प्रति समर्पण, कार्यशैली में पारदर्शिता तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उनकी कार्य-संस्कृति के प्रमुख आधार हैं। पूर्व में जौनपुर, प्रतापगढ़ और लखीमपुर खीरी जनपद में कार्यरत रहे बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय कर्तव्य को केवल पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण का महत्त्वपूर्ण माध्यम मानते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन