मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की श्रीपति उपाध्याय के सामाजिक कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की श्रीपति उपाध्याय के सामाजिक कार्यों की सराहना 
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जनपद के बक्शा विकासखंड अंतर्गत सुजियामऊ गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रमुख श्रीपति उपाध्याय को पत्र भेजकर उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। मुख्यमंत्री की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी इस पत्र में उन्होंने श्रीपति उपाध्याय के प्रयासों को समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। वे समाज की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं। जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने के साथ समाज को अधिक संवेदनशील और सशक्त बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
पत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और सुशासन के माध्यम से प्रदेश में बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।उन्होंने उज्ज्वला, आवास, शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में जनभागीदारी पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्रीपति उपाध्याय की सेवा भावना, संवेदनशीलता और जनसरोकार प्रदेश के विकास की यात्रा को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री का पत्र मिलने पर क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। इसे जनसेवा के कार्यों के प्रति प्रोत्साहन और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन