बिरौती में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन

बिरौती में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन
प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित बिरौती गांव में डिप्टी एसपी डॉ. रविशंकर मिश्र के पैतृक आवास पर 14 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कथाव्यास गोविंद महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक कथा आयोजित हुई है।

इस आध्यात्मिक आयोजन के अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं कोषाध्यक्ष, पत्रकार संघ जौनपुर पं. रामदयाल द्विवेदी ने डॉ. रविशंकर मिश्र को 'कुणाल' महाकाव्य भेंट किया।
मुख्य यजमान विमला देवी व रामधन मिश्र के सुपुत्र डाॅ.रविशंकर मिश्र एवं दंत चिकित्सक डॉ. मणिशंकर मिश्र द्वारा पं. रामकृष्ण त्रिपाठी प्रबंधक, जगतनारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज, जौनपुर, अनिल शुक्ल पूर्व एपीओ, पटना, बिहार एवं अश्वनी तिवारी को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

ज्ञात हो कि कथा के समापन अवसर पर 22 नवंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राम धन मिश्र ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से कथा में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन