*अकेला आदमी......!**------जितेन्द्र कुमार दुबे*

*अकेला आदमी......!*
*------जितेन्द्र कुमार दुबे*
अकेला आदमी....!
तन से ही अकेला नहीं होता...
वह अकेला होता है
मन से भी...धन से भी....
स्वाभाविक है....!
वह अकेला होता है...
धरम से भी....करम से भी...
गाँव-देश-समाज से भी....
वह अकेला होता है....
अपने कमरे में ही....
ऐसा कहते हैं लोग....पर नहीं..
वह अकेला ही होता है....
अपने घर में.....परिवार में भी....
वह अकेला ही होता है
अपने आचार में....विचार में भी..
इतना ही नहीं....!
वह अकेला होता है....
बात में....जज्बात में...
संस्कार में....व्यवहार में....
वह एकदम अकेला होता है...
आहार में.....विहार में....
मित्रों सब जानते हैं....कि....
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता....
फिर तो यह सही ही है....
कि इस संसार में....समाज में....
अकेले आदमी का....!
अस्तित्व ही क्या....वजूद भी क्या
फिर भी हमने देखा है कि....
विधाता की लेखनी में....!
एक सुन्दर विसंगति है कि....
यह अकेला आदमी भी.....!
अंतिम गति पाने पर....!
चार कंधों पर जाता है....
फिर मित्रों....!
यह विचार करने का विषय है कि
आदमी इस संसार में आखिर....
जीवित और जागृत होकर....!
अकेला क्यों होता है.....?
अकेला कैसे होता है....?

रचनाकार.....
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन