पूर्व सांसद मनोज कोटक को मिली वाराणसी एवं चंदौली लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी
पूर्व सांसद मनोज कोटक को मिली वाराणसी एवं चंदौली लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी
मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए, महाराष्ट्र के अनेक बड़े नेताओं को विभिन्न लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद मनोज कोटक को वाराणसी एवं चंदौली लोकसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह और आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने उन्हें या जिम्मेदारी दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उनका अभिनंदन किया। उदयप्रताप सिंह ने कहा कि श्री कोटक एक ऊर्जावान और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से वाराणसी एवं चंदौली लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज में श्री कोटक बहुत ही लोकप्रिय और जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मनोज कोटक के नेतृत्व में वाराणसी और चंदौली के प्रवासियों की एक बड़ी मीटिंग लेकर लोगों को भाजपा के पक्ष में संगठित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment