त्रिवेणीनगर पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन
त्रिवेणीनगर पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मदेयगंज अंतर्गत पुलिस चौकी त्रिवेणीनगर का बृहस्पतिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने डीसीपी मध्य ज़ोन अर्पित विजयवर्गीय, एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे, एसीपी महानगर अंकित कुमार एवं थानाध्यक्ष मदेयगंज अनुज कुमार तिवारी का बुके भेंटकर स्वागत किया।
चौकी की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
Comments
Post a Comment