*थका हारा नहीं है**-------- मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश*

*थका हारा नहीं है*
*-------- मुक्तक कार गिरीश कुमार गिरीश*

कभी अपकर्ष होता है कभी उत्कर्ष जारी है।। 
सनातन धर्म का सबसे अलग आदर्श जारी है।। 
निरन्तरता नहीं टूटी समय ठहरा नहीं पल भर -
थका हारा नहीं है आदमी संघर्ष जारी है।।

परिवर्तन गर न होता तो पतझड़ ये मधुमास न होते।। 
मन मेरा क्यों ब्याकुल होता आप अगर कुछ खास न होते।। 
आंखों के काजल हैं मेरे और धड़कन कोमल दिल के-
मृदुल अगर संबंध न होता,आप हमारे पास न होते।।

जो बोझ लगे रिस्ता हम ढ़ो नहीं पाये।। 
चर्चा में रहें किस्सा हम हो नहीं पाये।। 
खोने नहीं दिये कभी खुद को बचा लिये-
हम भीड़ का हिस्सा कभी भी हो नहीं पाये।।

------------------9919667469
-----------------22-11-2026

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन