धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से समाजसेवी बाबूलाल जैन ने की विशेष मुलाकात
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से समाजसेवी बाबूलाल जैन ने की विशेष मुलाकात
मुंबई । समाजसेवा के क्षेत्र में विगत कई दशकों से सक्रिय वरिष्ठ समाजसेवी भामाशाह बाबूलाल जैन ने बागेश्वर गुरुजी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विशेष भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ सुप्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश जैन (किल्लर जींस) भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान बाबूलाल जैन ने आगामी 9 दिसंबर को बागेश्वर धाम, भिवंडी में आयोजित किए जा रहे 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह में कन्यादान सामग्री प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया, जिसे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। भामाशाह बाबूलाल जैन ने अगले वर्ष मार्च महीने में बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश में आयोजित 365 कन्याओं के सामूहिक विवाह में भी कन्यादान की सामग्री प्रदान करने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि आगामी 9 दिसंबर को बागेश्वर धाम, भिवंडी में 51 कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा जिसमें बागेश्वर गुरुजी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
Comments
Post a Comment