राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की सरस काव्य गोष्ठी सम्पन्न

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की सरस काव्य गोष्ठी सम्पन्न
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में विधान भवन स्थित संस्थान कार्यालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 शोभा दीक्षित ‘भावना’ ने की। कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वन्दना चन्द्र देव दीक्षित चन्द्र ने की तथा कुशल संचालन पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव ने किया। रचनाकारों का संक्षिप्त काव्यांश निम्नलिखित है-
डॉ0 सीमा गुप्ता - आज इजहार कर लिया मैंने। आप से प्यार कर लिया मैंने।
डॉ0 शोभा दीक्षित ‘भावना’ - मन बरसाना हो गया, तन वृन्दावन धाम। गोकुल मेरी भावना, आओ मेरे श्याम।
डॉ0 उमेश ‘आदित्य’ - दौलत थे रिश्ते कभी, था उनमें अति मोह। सुचिता पर भारी पड़ा, स्वार्थी का विद्रोह।
चन्द्र देव दीक्षित ‘चन्द्र’ - अगर तुम न होते, मोहब्बत न होती। हमें इस मुसीबत की आदत न होती।
रामराज भारती - चाहे किसी नाम रूप मन से करोगे याद, नन्दी पे सवार भोले नाथ चले आते हैं।
श्रवण कुमार - मिल ही जायेगा इक दिन कोई रास्ता। कोई होता नहीं आखरी रास्ता।
रेनू वर्मा ‘रेणु’ - मैं वो खुली किताब नहीं, हर कोई जिसको पढ़ जाए। मैं पर्वत से निकला आब नहीं, जो झरना बन बढ़ जाए।
डॉ0 सुधा मिश्रा - मैं लिखने बैठी जीवन, जीवन मुझको लिखता है। मन्दिर मन्दिर मद्धम मद्धम मुझमें मुझसा दिखता है।
पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव- राजमुकुट सिर पर हो फिर भी त्याग का पथ अपनाना राम।
उक्त साहित्यकारों केे अतिरिक्त डॉ0 हरी प्रकाश अग्रवाल, ‘हरि’, डॉ0 सी0 पी0 षर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र, आदित्य तिवारी एवं अखिलेश त्रिवेदी ‘शाश्वत’ आदि ने अपने गीत, गज़ल, छंद, कविताओं/वक्तव्य आदि की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ0 उमेश वर्मा ‘आदित्य’ ने किया।
       
       (डॉ0 सीमा गुप्ता)
                महामंत्री

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन