प्रभारी निरीक्षक, सिंगरामऊ द्वारा बच्चों को पटाखे व मिठाई वितरित

प्रभारी निरीक्षक, सिंगरामऊ द्वारा बच्चों को पटाखे व मिठाई वितरित 
जौनपुर। दीपावली के अवसर पर आज सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्या द्वारा मल्लूपुर तथा महदा गांव में बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंगरामऊ थाने के हेड कॉन्स्टेबल विशेष द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, रियाज अहमद, रमाशंकर मौर्य, मानस पांडे, कल्पना सिंह भी उपस्थित रहे। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्या ने कहा कि दीपावली के अवसर पर देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की भावना के साथ यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर गांव के लोग भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन