भागवत कथा सुनने से मन के विकार और अहंकार नष्ट होते हैं : गोपाल कृष्णशरण महाराज

भागवत कथा सुनने से मन के विकार और अहंकार नष्ट होते हैं : गोपाल कृष्णशरण महाराज
जौनपुर। भगवान की लीलाओं और कथाओं के श्रवण से हृदय में भक्ति बढ़ती है और आत्मा-परमात्मा का ज्ञान मिलता है। तनाव, चिंता और शंकाएं कम होती हैं तथा मन को स्थिरता मिलती है। कथा के प्रभाव से मन के विकार, अहंकार और मोह-माया कम होते हैं। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव में आचार्य सुभाष चंद्र दुबे के घर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक गोपाल कृष्णशरण महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। 24 नवंबर से आयोजित कथा का समापन 30 नवंबर को होगा। 1 दिसंबर को श्री गया जगन्नाथ जी का महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। प्रतिदिन भारी संख्या में क्षेत्रवासी कथा सुनने का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य यजमान के रूप में अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ गुलाबचंद दुबे, संजय दुबे तथा अरविंद दुबे कथा का श्रवण कर रहे हैं। आचार्य सुभाष चंद्र दुबे और उनका पूरा परिवार आगंतुकों के स्वागत सम्मान में लगा हुआ है। अबतक कथा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में आचार्य परमानंद तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, आदिनाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, श्रवण तिवारी ,आदिनाथ मिश्रा, राम सागर दुबे, हरिशंकर सिंह, अरुण तिवारी रवि प्रकाश दुबे, परमात्मा सिंह, राम मूरत यादव, सूरज पांडे, विनय प्रचेता आदि का समावेश रहा।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन