*अपने पैरों पर कुल्हाड़ी खुद ही मार न लेना*
*अपने पैरों पर कुल्हाड़ी खुद ही मार न लेना*
----------------------------
रामलला के आराधक रावण का करो न तारण
गद्दारों को वोट न देना यूजीसी के कारण
यूजीसी किसने लाया था सन् बारह में बोलो
एससी-एसटी लॉ कब आया,राज सभी से खोलो
जनरल को निपटाने वाला तभी से किए जो प्रण
गद्दारों को वोट न देना यूजीसी के कारण
भूल गए क्या कारसेवकों वाली करुण कहानी
लाल-लाल हो गया लहू से सरयू वाला पानी
सनातनी के लिए बनेगा फिर पानीपत का रण
गद्दारों को वोट न देना यूजीसी के कारण
जो आराधक हैं अतीक के या आजम,अंसारी
पर्ची खर्ची से नौकरियां बांटें ये पंसारी
जो अफजल,शरजिल इमाम के बने हुए हैं चारण
गद्दारों को वोट न देना यूजीसी के कारण।
आज तलक कह सके नहीं जो कृष्ण धाम बनवाएंगे
गुंडाराज चलाने वाले,कंस पुनः आ जाएंगे
स्वयं समस्या,किसी समस्या का कब करे निवारण
गद्दारों को वोट न देना, यूजीसी के कारण
राम नाम पर नहीं वोट देना विकास पर दइया
मेडिकल कॉलेज,बिजली,पानी,सड़क खास पर भइया
देखो अब कानून व्यवस्था,कैसे चलती कांवड़
गद्दारों को वोट न देना यूजीसी के कारण
सुरेश मिश्र
9869141831
Comments
Post a Comment