मेजर स्कूल में डाला छठ पर भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मेजर स्कूल में डाला छठ पर भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी, सिंगरामऊ में डाला छठ के पावन पर्व पर शनिवार को विद्यालय परिसर में भव्य पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छठी मैया की आराधना कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप पूजा-अर्चना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक आस्था और भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में सराबोर रहा।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह, प्रबंध निदेशक ज्ञानंजय सिंह एवं अमित ने सभी को डाला छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, अरविंद दूबे, सूबेदार चौहान, अनंत कुमार सिंह, शुभम रजक, पूजा मिश्रा, अर्पिता रावत, ज्योति सिंह चौहान, पूजा जायसवाल, सोनी सिंह, नम्रता सिंह, आकांक्षा दुबे, गौरी उपाध्याय, अंतिमा उपाध्याय एवं कंचन जायसवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Comments
Post a Comment