ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की साहित्य, मित्रता और खुशियों से सजी यादगार शाम
ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की साहित्य, मित्रता और खुशियों से सजी यादगार शाम
मुंबई। ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की संस्थापक एवं अध्यक्षा डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मंच का दीपावली स्नेह मिलन समारोह मुंबई के प्रसिद्ध क्रीम सेंटर, चौपाटी में बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, हँसी-मजाक, मस्ती, खूबसूरत तस्वीरों और आपसी मेल-मिलाप के साथ यादगार पल बिताए। कविता, साहित्य और मित्रता के इस परिवार ने दीपावली की खुशियों को मिलकर और भी खास बना दिया।
डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा एक सुप्रसिद्ध कवयित्री, साहित्यकार, लेखिका, प्रेरक वक्ता एवं समाजसेवी हैं। वे लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा, राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्षा सहित अनेक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।JIWO साउथ मुंबई चैप्टर की अध्यक्षा , महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की भूतपूर्व उपाध्यक्ष, सेंसर बोर्ड की सदस्य, वे लोढ़ा धाम एवं श्री हरि सत्संग की ट्रस्टी तथा चंद्रेश लोढ़ा पब्लिक स्कूल, डोंबिवली एवं नालासोपारा की अध्यक्षा भी हैं। लायंस क्लब ऑफ वालकेश्वर की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
Comments
Post a Comment