श्री नंदकिशोर सिंह 'जय राम जी' मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता संपन्न

श्री नंदकिशोर सिंह 'जय राम जी' मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता संपन्न

 हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिंदी स्कूल में *श्री नंदकिशोर सिंह 'जय राम जी' मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस* की प्रतियोगिता दिनांक *25 .11.2026 से 26 .11 .2026* तक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में *23 विद्यालयों* के जूनियर तथा सीनियर वर्गों के *96 खिलाड़ियों* ने भाग लिया। *बैडमिंटन प्रतियोगिता* में *जूनियर लड़कियों* में *दूर्वा विकास भोगले* (बंट संघा एस. एम .शेट्टी हाई स्कूल ) *प्रथम* ,*जूनियर लड़कों* में *मोहम्मद इब्राहिम इंतिखाब रहमान* (उदयाचल हाई स्कूल) *प्रथम* और *सीनियर लड़कियों* में *इरा अरविंद मूलय* ( उदयाचल हाई स्कूल) *प्रथम* और *सीनियर लड़कों* में *अर्नव अभय नाहर* (उदयाचल हाई स्कूल) *प्रथम* स्थान पर तथा *टेबल टेनिस प्रतियोगिता* में *जूनियर लड़कियों* में *जस्वी सूरज राऊल* (श्री आ.ई.डी सिंह मॉडल स्कूल ) *प्रथम*, जूनियर लड़कों में *स्वराज सूरज रेडकर* (बंट संघा एस.एम शेट्टी हाई स्कूल) *प्रथम* और *सीनियर लड़कियों* में *प्रांशी संदीप उपाध्याय* (एस.वी.डी हाई स्कूल) *प्रथम* स्थान पर, *सीनियर लड़कों* में *कृष पंकज जैन* (उदयाचल हाई स्कूल) *प्रथम* स्थान पर रहे।
 विजेता खिलाड़ियों को *डॉ. राजेंद्र सिंह जी* (अध्यक्ष हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर- प .मुंबई -86), *मुख्य अतिथि श्री रमेशचंद्र सिंह* (पूर्व मुख्याध्यापक हिंदी हाई स्कूल) एवं *श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह*
 (हेडमास्टर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग) के द्वारा *प्रमाण पत्र* व *स्मृति चिन्ह* भेंट किया गया। सूत्र संचालन खेल मंत्री *श्री प्रदीपकुमार सिंह* ने किया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री राजेंद्र कुमार सिंह* जी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन