*टी डी कॉलेज में पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण सम्पन्न*


*टी डी कॉलेज में पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण सम्पन्न*
​जौनपुर  तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा  बी. एड.एवं एम. एड. विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पंचदिवसीय योग  प्रशिक्षण का  समापन महाविद्यालय के शिक्षा भवन परिसर में सम्पन्न  हुआ। जिसमे सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं,ने  योगाभ्यास किया।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध  समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि  योग हमारी सनातन जीवनचार्य का एक अमूल्य हिस्सा है इसे हमें पूर्ण मनोयोग के साथ प्रतिदिन  करना चाहिए तथा स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

​योग प्रशिक्षकों डॉ अचल हरिमूर्ति,  योगाचार्य राज यादव और  योगाचार्य जगदीश ने  छात्र छात्राओं को  अनुलोम-विलोम, पद्मासन, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन , सूर्य नमस्कार और ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है।
 रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर तथा  बी.एड.विभाग में प्रोफेसर अजय कुमार दुबे   ने कहा कि  वर्तमान परिवेश में संतुलित जीवन, योग और संतुलित पौष्टिक आहार अत्यधिक आवश्यक है। प्रोफेसर रीता सिंह ने कहा कि विद्यार्थी योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं । पढ़ाई और जीवन की अन्य चुनौतियों का सामना बेहतर एकाग्रता और ऊर्जा के साथ कर सकें। डॉ प्रशांत कुमार पांडेय ने योग से  निरोगता तथा लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
समापन समारोह का संचालन  डॉ सीमांत कुमार राय तथा  डॉ राय साहब यादव ने योग प्रशिक्षकों, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया । अंत  में छात्र छात्राओं ने पांच  दिनों में सीखे हुए योगासनों और कौशलों को प्रदर्शित किया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन